विज्ञापन

मुकुंदरा टनल के नीचे से सरपट दौड़ने लगीं गड़‍ियां, 15 दिन बाद दूसरा टनल भी होगा शुरू

मुकुंदरा टनल का ट्रायल चल रहा है. टनल के नीचे से गाड़ियां फर्राटा भरने लगी हैं. इसके शुरू होने से दरा की नाल के जाम से राहत म‍िलेगी. 

मुकुंदरा टनल के नीचे से सरपट दौड़ने लगीं गड़‍ियां, 15 दिन बाद दूसरा टनल भी होगा शुरू
मुकुंदरा टनल का ट्रॉयल शुरू हो गया है.
NDTV Reporter

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित चेचट टनल को आज से ट्रॉयल के लिए खोल दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर से कोटा आने वाले वाहनों के लिए टनल-1 का संचालन शुरू कर दियागया है. यह ट्रायल करीब 2 महीने तक चलेगा. NHAI के परियोजना निदेशक संदीप आहवाल ने बताया कि फिलहाल झालावाड़ से कोटा की ओर आने वाले वाहन टनल-1 से गुजरेंगे. करीब 15 दिन बाद कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहनों के लिए दूसरी टनल भी शुरू कर दी जाएगी. 

जाम से मिलेगी राहत

टनल शुरू होने से दरा की नाल पर लगने वाले लंबे जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि करीब 50% यातायात टनल से गुजरने लगेगा, जिससे हाईवे पर दबाव कम होगा. 

मुकुंदार टनल के नीचे से गाड़ियां फर्राटा भरने लगी हैं.

मुकुंदार टनल के नीचे से गाड़ियां फर्राटा भरने लगी हैं.

आज ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

दरा में बन रहे रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने के कार्य के चलते आज रात 12 बजे तक कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इस दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्राथमिकता दी जाएगी. रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने और ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अंडरपास का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच जाएगा, इसके अगले दो से तीन महीने में अंडरपास शुरू होने की संभावना है, जिससे दरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी. 

राजस्थान की सबसे बड़ी टनल

मुकुंदरा टनल राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मानी जा रही है. इसकी कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है, जिसमें 3.3 किलोमीटर मुख्य टनल और 1.6 किलोमीटर कट एंड कवर सेक्शन शामिल है. टनल की चौड़ाई करीब 38 मीटर है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: अमायरा प्रकरण में अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखा, आज आएगा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Mukundra Hills, Mukundra Tunnel, Trail, Kota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com