विज्ञापन

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले राहुल गुर्जर पर दर्ज है 33 केस, गिरफ्तारी में टूटे हाथ-पैर

जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है. जयपुर ईस्ट जिले में भी रामनगरिया, सांगानेर और बजाज नगर में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है.

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले राहुल गुर्जर पर दर्ज है 33 केस, गिरफ्तारी में टूटे हाथ-पैर
राहुल गुर्जर गिरफ्तार
Rajasthan:

राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को फरारी में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राहुल गुर्जर को राजस्थान पुलिस जयपुर लेकर पहुंच गई है. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

डीसीपी जयपुर ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल इलाके में एक युवक द्वारा गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज किया था. पीड़िता की ओर से 25 मार्च को शिकायत दी गई थी. 

जयपुर पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस की कई टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी को राहुल गुर्जर के तौर पर चिन्हित किया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने तकनीकी आधार पर लगातार आरोपी की तलाश शुरू की. लेकिन आरोपी ने जयपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मुरैना मध्य प्रदेश के एक पुराने डकैती मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जयपुर पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है.

अलग-अलग मामलों में 33 प्रकरण दर्ज

जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है. जयपुर ईस्ट जिले में भी रामनगरिया, सांगानेर और बजाज नगर में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने जयपुर से आरोपी राहुल गुर्जर को फरार होने में सहायता करने वालों की तलाश शुरू की थी. पुलिस टीमों ने आरोपियों का पीछा करते हुए आरोपी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और बाबूलाल बराला को अलग-अलग स्थानों से डिटेन किया है. 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम अग्रवाल जवाहर सर्किल इलाके में और आरोपी बाबूलाल बराला सांगानेर में दो स्पा सेंटर संचालित करते थे, जो फिलहाल बंद है . फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः रिश्वत कांड में फंसी SDM काजल मीणा का IIT से RAS टॉपर तक का सफर, 2 साल की नौकरी के बाद अब जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gurjar, Jaipur Pregnant Woman Molest Case, Rahul Gurjar Arrest Jaipur Police, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com