विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

राजस्थान में बाढ़ में पेड़ पर फंसी थी वृद्ध महिला, सेना ने बचाया

जालौर पाली एवं बाड़मेर जिलों में सेना ने 24 घंटों में 59 लोगों की जान बचाई

राजस्थान में बाढ़ में पेड़ पर फंसी थी वृद्ध महिला, सेना ने बचाया
राजस्थान में सेना ने बाढ़ में फंसी महिला को बचाया.
  • सेना का राजस्थान में बाढ़ में राहत एवं बचाव कार्य जारी
  • एनडीआरएफ के साथ मिलकर 21 लोगों को बचाया
  • आहोर और धन साना के बीच में फंसे वाहन निकाले
नई दिल्ली: भारतीय सेना की जोधपुर स्थित कोणार्क कोर ने राजस्थान के बाढ़ग्रस्त इलाकों में कई टुकड़ियां भेजकर राहत एवं बचाव कार्य किया.यह बचाव कार्य प्रमुख रूप से जालौर पाली एवं बाड़मेर जिलों में किया गया जिसके तहत सेना ने पिछले 24 घंटों में 59 लोगों की जान बचाई.

VIDEO : राजस्थान में बाढ़



जालौर के सायला गांव में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एक वृद्ध महिला के बाढ़ में एक पेड़ के ऊपर फंसे होने की सूचना आई. सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त बचाव दल को वहां भेजा और वृद्ध महिला को वहां से सुरक्षित निकाला. इसके अलावा सेना ने आहोर और धन साना के बीच में फंसे हुए वाहन को भी सुरक्षित निकाला.
 
rajasthan flood

सेना का एक अन्य दल बाड़मेर जिले में कार्यरत था और जहां उसने एनडीआरएफ के साथ मिलकर 21 लोगों का सुरक्षित रूप से बचाव किया. सेना ने  बाढ़ से फंसे हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा एवं पेय जल भी पहुंचाया.

मौसम के हालात देखते हुए सेना ने और भी टुकड़ियों को तैयारी की हालत में रखा हुआ है.
लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Flood, Rescue, Army, Army And NDRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com