विज्ञापन

मूलाराम और सीमा की जेल में हुई शादी, मर्डर मामले में उम्र कैद काटते हुआ था प्यार - तस्वीरें

जोधपुर की ओपन जेल में हत्या के अपराध में उम्र कैद की सजा काट रहे दो कैदियों को हाई कोर्ट ने शादी की विशेष अनुमति दी थी.

मूलाराम और सीमा की जेल में हुई शादी, मर्डर मामले में उम्र कैद काटते हुआ था प्यार - तस्वीरें
विवाह बंधन में बंधने के लिए कैदियों को विशेष अनुमति मिली थी
NDTV

राजस्थान की न्यायिक राजधानी जोधपुर में मंडोर स्थित ओपन जेल में राजस्थान उच्च न्यायालय के अनुमति के बाद ओपन जेल में ही उम्र कैद की सजा काट रहे युवक और युवती शादी के बंधन में बंध गए. आज, 22 जुलाई यानी बुधवार को दोनों कैदियों ने सात फेरे लिए. राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने दोनों को शादी की अनुमति दी थी.  प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा मामला देखा गया जब किसी ओपन जेल के भीतर दो कैदियों की शादी हुई है. युवक मूल रूप से नागौर जिले का है और युवती मुंबई की रहने वाली है. जेल में ही दोनों के बीच पहले नजदीक बढ़ी और उसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. उन्हें शादी की अनुमति देने का यह ऐतिहासिक आदेश राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीएस भाटी व न्यायाधीश प्रवीण भटनागर की खंडपीठ ने जारी किया था.

विवाह आयोजन में परिजन और करीबी शामिल हुए

विवाह आयोजन में परिजन और करीबी शामिल हुए
Photo Credit: NDTV

पुलिस और वकील आए शादी में

ओपन जेल में सजा काट रहे मूलाराम भाटी और सीमा ने आज पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए. सीमा की सहेली के पिता ने इस शादी में कन्यादान किया और पुलिस निगरानी में यह शादी संपन्न हुई.  विवाह आयोजन में उनके परिवार के साथ ही पुलिस और न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता भी शामिल रहे.

शादी में आए पुलिसकर्मी

शादी में आए पुलिसकर्मी
Photo Credit: NDTV

मूलाराम के अधिवक्ता कालूराम भाटी के सहायक स्वप्न चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट के संवेदनशील निर्णय के कारण यह विवाह संभव हो पाया. विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

पारंपरिक विधि से शादी हुई

पारंपरिक विधि से शादी हुई
Photo Credit: NDTV

समारोह को गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जेल प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्थाएं कीं. ओपन जेल प्रभारी हापू राम की प्रत्यक्ष निगरानी में सुरक्षा एवं आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया, जबकि सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने पूरे कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग की.

सीमा की सहेली के पिता ने कन्यादान किया

सीमा की सहेली के पिता ने कन्यादान किया
Photo Credit: NDTV

जेल में ही हुआ प्यार

नागौर जिले के हरसिंगार के रहने वाला मूलाराम करीब 2 साल पहले अजमेर जेल से जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में शिफ्ट हुआ था. वहीं मुंबई की रहने वाली सीमा को करीब डेढ़ साल पहले महिला जेल से इस मंडोर ओपन जेल में भेजा गया था.

आयोजन पुलिस और जेलकर्मियों की निगरानी में हुआ

आयोजन पुलिस और जेलकर्मियों की निगरानी में हुआ
Photo Credit: NDTV

दोनों वहां ओपन जेल के नियमों के तहत खेती-बाड़ी का काम करते थे. रोज काम के दौरान दोनों में मुलाकात और बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे बढ़ती नजदीकियां प्यार में बदल गई. हाल ही में सीमा को 40 दिन की पैरोल भी मिली जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. 

राजस्थान की सुधारात्मक न्याय व्यवस्था का एक प्रेरणादायक और मानवीय चेहरा बुधवार को जोधपुर की मंडोर स्थित ओपन जेल में देखने को मिला. आमतौर पर जेल को सजा से जोड़ा जाता है, लेकिन इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देना भी है.

ये भी पढ़ें-: ऊंची पानी टंकी से अचानक गिरने लगा लाखों लीटर पानी, लोगों के घरों में घुसा - Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur News, Jodhpur Jail, Jodhpur Prison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com