विज्ञापन

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर आज 10 सितंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना गया है. आज से हल्की मध्यम बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. 

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी
राजस्थान में आज से फिर बारिश का दौर शुरू होगा.
IANS

राजस्थान में मानसून आज से एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है.  बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 10 सितंबर को बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू होगा.  मौसम विभाग ने आज 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. बारिश का यह दौर करीब 15-16 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है. 

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है.  12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है. 

13-14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.  वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा.  बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

गुरुवार को तेज धूप, पारा 40 डिग्री तक पहुंचा

बारिश के नए दौर से पहले गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा और कई शहरों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ गया.  राज्य के 10 से अधिक स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.  पिलानी में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 

24 सितंबर तक सामान्य से ऊपर रह सकता है तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान भी जारी किया है.  इसके अनुसार 24 सितंबर तक राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.  हालांकि पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से इन क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में दूसरे चरण का मतदान जारी, 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather .Weather Update .Rain Alert .Jaipur Weather .Yellow Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com