विज्ञापन

प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को मार डाला, सुसाइड द‍िखाने के ल‍िए शरीर पर डाली लाल दवाई 

महिला का करीब दो साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पत‍ि को रास्‍ते से हटाने के ल‍िए खौफनाक वारदात को अंजाम द‍िया. 

प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को मार डाला, सुसाइड द‍िखाने के ल‍िए शरीर पर डाली लाल दवाई 
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.
NDTV Reporter

पीसांगन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, किसान मुकेश रावत (33) की हत्या उसकी पत्नी विमला देवी (32) ने अपने प्रेमी गोपाल सिंह और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की. आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मुकेश के शरीर पर लाल दवाई डाल दी और उसे जबरदस्ती जहर देने की भी आशंका है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.

घर में मिली थी लाश  

पीसांगन थाना प्रभारी पारूल यादव के अनुसार, मुकेश गुरुवार सुबह घर में मृत मिला था. परिवार ने उसकी पत्नी विमला और उसके प्रेमी गोपाल सिंह पर हत्या का आरोप लगाया. जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. पूछताछ में पत्नी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया. 

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग 

पुलिस के मुताबिक, विमला और गोपाल के बीच करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग था.  मुकेश को इसकी जानकारी थी और वह पत्नी को लगातार धमकी देता था. करीब आठ दिन पहले मुकेश ने विमला को गोपाल के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था.  पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. गोपाल द्वारा मुकेश को जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: "105 KM. दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM. का अतिक्रमण क्यों नहीं हटा रहे", हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Ajmer News Crime News, Husband Murder His Wife, Lover Murder Case, Wife Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com