विज्ञापन

जोधपुर में Ola स्‍कूटी सह‍ित 8 बाइक जलकर राख, दो इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटी हो रही थीं जार्च 

अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज में लगाते हैं, तो सावधान हो जाइए. क्‍योंक‍ि, आजकल इन दिनों चार्जिंग के दौरान शॉर्ट-सर्किट होने की संभावनाए काफी बढ़ी हुई हैं.  ऐसे में कहीं ना कहीं इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते वक्त आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं. 

जोधपुर में Ola स्‍कूटी सह‍ित 8 बाइक जलकर राख, दो इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटी हो रही थीं जार्च 
आग लगने से कई बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गईं.
NDTV Reporter

जोधपुर में भी गुरुवार सुबह अचानक स्कूटी और बाइक समेत 8 गाड़ियों में आग लग गईं. आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया.  घटना सुबह करीब 7:22 पर सरदारपुरा 8th सी रोड की है. सूचना मिलते ही शास्त्री नगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, और आधे घंटे में आग पर काबू पाया.  बताया जा रहा है कि जब घटना हुई, उस दौरान गली में ही खड़ी दो इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थीं.  

शॉर्ट- सर्किट से हादसे की आशंका

गली में उठी आग की लपटों को देख लोगों ने शास्त्री नगर फायर स्टेशन को कॉल किया. फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. टीम तुरंत ही मौके पर भी पहुंच गई थी. उन्होंने बताया कि सरदापुरा में जिप्सी रेस्टोरेंट के सामने गली में एक साथ 8 गाड़ियां खड़ी थीं, इनमें दो इलेक्‍ट्रिक स्कूटी, एक बुलेट और बाकी स्कूटी थी. टीम ने बताया कि हादसे से पहले दो इलेक्‍ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से इनमें आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि गली में खड़ी 8 गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया. 

आग से 8 बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गईं.

आग से 8 बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गईं.

महज आधे घंटे में कबाड़ हुई गाड़ियां

एक बार गली में आग की लपटें देख वहां मौजूद लोग भी घबरा गए थे. हालांकि, टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था.  लेकिन, आग इतनी भयंकर थी की महज आधे घंटे में सभी गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी. कई टू व्हीलर के तो केवल लोहे के ढांचे ही दिख रहे थे. इसके बाद एक-एक कर सभी गाड़ियों को गली से बाहर निकाला. 

यह भी पढ़ें: भरतपुर में JCB की खुदाई से फटी हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन, 22 CNG स्टेशन की सप्लाई बंद करनी पड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jodhpur, Ola Scooter, Electric Scooter, Jodhpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com