विज्ञापन

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने पानी की टंकी में कूदकर दी जान, भाई ने देखा तो मचाया शोर

जैसलमेर के पोकरण में एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी की टंकी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी. इस घटना में चारों की मौत हो गई.

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने पानी की टंकी में कूदकर दी जान, भाई ने देखा तो मचाया शोर
जैसलमेर में 2 बच्चों की हत्या कर पानी की टंकी में कूदे मां-बाप

राजस्थान के जैसलमेर जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दंपति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को पानी की टंकी में कथित तौर पर फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी. इस दौरान पास में ही मौजूद किसी ने दंपति को टंकी में छलांग लगाते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया. जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते और तब तक चारों लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों के कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. 

पहले दोनों बच्चों को फेंका, फिर खुद कूद गए

पुलिस के अनुसार, घटना पोकरण में रविवार रात रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि मां-बाप ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और पानी की टंकी में फेंक दिया. फिर दोनों खुद टंकी में कूदकर जान दे दी. मृतकों की पहचान  मृतकों की पहचान जसराज (30), उसकी पत्नी निरमा (28), उनके दस वर्षीय बेटे भरत और पांच वर्षीय बेटी मनीषा के रूप में हुई है. 

भाई ने देखा तो तुरंत मचाया शोर

पुलिस ने बताया कि जिस समय यह वारदात हुई है, वहीं पास में मौजूद जसराज के भाई ने देख लिया. तुरंत उसने शोर मचाया. जब तक परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने चारों को टंकी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उधर इस घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस को प्रथम दृष्टया यह सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि हत्या या अन्य किसी साजिश की आशंका सहित सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. 

थाना प्रभारी देव किशन ने बताया कि हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं. पुलिस टीम ने गांव में स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया है. परिजनों से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. (पोकरण से गिरिराज छंगाणी के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

धौलपुर के मनोज मीणा मर्डर का हुआ खुलासा, पीछे से आए 4 लड़के, ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला

भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां, बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaisalmer News, Jaisalmer News Rajasthan, Rajasthan Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com