विज्ञापन

जयपुर में पंप के कर्मचारियों से मारपीट, पीपे में पेट्रोल भरने से मना किया तो बदमाशों ने पीटा, कैश लूटकर फरार

जयपुर के एक पेट्रोल पंप पर पीपे में पेट्रोल भरने से मना करने पर बदमाशों ने स्टाफ पर जानलेवा हमला किया. बदमाश 43 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

जयपुर में पंप के कर्मचारियों से मारपीट, पीपे में पेट्रोल भरने से मना किया तो बदमाशों ने पीटा, कैश लूटकर फरार
घटना का सीसीटीवी फुटेज.

जयपुर में पेट्रोल भरवाने गए कुछ बदमाशों ने फिलिंग स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया. नारायण विहार के पास वंदे मातरम मार्ग स्थित सांवरिया फिलिंग स्टेशन पर शनिवार (5 अप्रैल) को बदमाशों ने स्टाफ से मारपीट की. आरोप है कि पीपे में पेट्रोल भरने से मना करने पर बदमाशों ने पंप मैनेजर और कर्मचारियों को लाठियों और सरियों से पीटा. इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित की जेब से 43 हजार रुपए भी लूट लिए.

बीच-बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को हुई जब स्विफ्ट कार में तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे. उन्होंने मैनेजर संतोष से पीपों में पेट्रोल भरने को कहा. मैनेजर ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट पर उतर आए. बदमाशों ने पंप मैनेजर संतोष और कर्मचारी माहिर पर लाठियों और सरियों से ताबड़तोड़ वार किए. बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों पर भी हमला किया गया. 

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

इस बीच, कर्मचारी माहिर बुरी तरह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया. बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया. पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. नारायण विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे और हमले के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ेंः अजमेर के कब्रिस्तान भूमि विवाद में नया मोड़! पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी अली का नाम आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Petrol Pump Attack, Narayan Vihar Jaipur, Jaipur News, Rajasthan News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com