भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है. हाल ही में FSSAI ने बेंगलुरु में 5 स्टार होटलों और प्रीमियम रेस्टोरेंट्स के बाद अब प्रशासन ने कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप इंदिरा कैंटीन और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो (Zepto) क ठिकानों पर छापेमारी की है. बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 11 अगस्त 2026 को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच के लिए कई इंदिरा कैंटीनों और केंद्रीय रसोइयों (सेंट्रलाइज्ड किचन) पर छापेमारी की.
इंदिरा कैंटीनों के किचन में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता की जांच
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित इंदिरा कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने गोट्टीगेरे (बोम्मनहल्ली), लिनगराजपुरम, केंगेरी और बोम्मसंद्रा क्षेत्रों में किचन परिसरों और भोजन तैयार करने की प्रक्रियाओं का जायजा लिया. लिनगराजपुरम स्थित मुख्य सेंट्रलाइज्ड किचन में भी खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई.
ज़ीरो-हाइजीन पर ज़ेप्टो का वेयरहाउस
त्वरित डिलीवरी सेवा देने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ज़ेप्टो के वेयरहाउस में छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बेहद खराब स्थितियां मिलीं. स्टोरहाउस के भीतर भारी गंदगी और खाद्य पदार्थों के असुरक्षित रखरखाव को देखकर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई.
सैंपल कलेक्शन और कानूनी कार्रवाई की तैयारी
खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की टीमों ने विभिन्न सेंटरों से भोजन और खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्र किए हैं. इन सैंपलों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार, स्टोरेज मानकों, कर्मचारियों के हाइजीन और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Blinkit का लाइसेंस रद्द
वहीं महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मालाड स्थित Blinkit की एक फूड स्टोरेज फैसिलिटी की जांच की गई, जहां कई गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आईं. जांच के दौरान फल और सब्जियों के स्टोरेज एरिया में बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए, वहीं एक्सपायर्ड और टैम्पर्ड फूड प्रोडक्ट्स भी मिले. इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए FDA ने संबंधित फैसिलिटी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
यह भी पढ़ेंः Blinkit को बड़ा झटका! फूड स्टोरेज में निकले कॉकरोच और एक्सपायरी प्रोडक्ट्स, FDA ने किया लाइसेंस सस्पेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं