NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव पन्ने पर पढ़ सकेंगे. आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव नहीं रहेगा. दिन में उमस रहने के साथ ही धूप कमजोर रहने के आसार है. जयपुर में कारोबारी की हत्या और हरमाड़ा में 5 साल की मासूम के मर्डर केस में भी नए तथ्य सामने आए हैं. खोह नागोरियान इलाके में 9 जून को हुए भीषण अग्निकांड मामले में भी पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. राजधानी में ट्रैफिक पुलिस भी बदलाव करने जा रही है. सभी ज़िलों में थाना इलाकों में आसमान निगरानी होगी. नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
Here are the Live Updates of Jaipur News Today:
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने किया पर्दाफाश
जयपुर में जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा के निर्देश पर SHO मुकेश मीणा की टीम ने 'नार्यानी मेडिकल' पर छापा मारा. पुलिस ने मौके से 196 एविल इंजेक्शन बरामद कर संचालक विनोद को गिरफ्तार किया है. इस ऑपरेशन में SI हरिओम, ओमेश, गंगाधर, प्रदीप और रतनलाल की टीम शामिल रही. आरोपी अवैध तरीके से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.
जयपुर: फायर NOC नहीं होने पर 1 रेस्टोरेंट और 2 कोचिंग सीज
राजधानी जयपुर में नगर निगम ने फायर एनओसी न होने पर शहर में बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते दुर्गापुरा स्थित 'किबाना रेस्टोरेंट' और गोपालपुरा की 'कौटिल्य' व 'शिवालय' कोचिंग संस्थाओं को सीज कर दिया है. यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान का हिस्सा है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी विभाग का पेपर रद्द, AI से लीक का आरोप
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक बार फिर पेपर लीक का गंभीर मामला सामने आया है. एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि सोशियोलॉजी विभाग के सेकंड सेमेस्टर का 'इंडियन सोसाइटी' पेपर शुरू होने से पहले ही लीक हो गया. हैरानी की बात यह है कि पेपर के प्रश्न और उनके उत्तर 'चैट जीपीटी' (AI) के जरिए तैयार किए गए थे, जो परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और बाजार में वायरल हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी.
राजस्थान में 4-5 दिन बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आगामी 4 से 5 दिनों तक कई जिलों में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान प्रदेश में हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना नहीं है.
'किरोड़ी मीणा जी की फितरत में है, वो कटाक्ष करते हैं अपने CM पर': अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है. पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही प्रधानमंत्री को आगाह किया था, लेकिन इसे राजनीतिक हथियार बनाकर राजस्थान को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्री छापेमारी कर रहे हैं और अधिकारी उनकी अनसुनी कर रहे हैं. साथ ही किरोड़ी लाल मीणा पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा कि किरोड़ी मीणा जी की फितरत में है, वो अपने सीएम पर कटाक्ष करते हैं.
Jaipur News Today: शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही समस्याओं का समाधान
जयपुर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही विवादों का निपटारा किया जा रहा है. अधिकारियों को विशेष अधिकार दिए गए है, ताकि प्रकरण को उच्चाधिकारियों तक भेजने की बजाय मौके पर ही फैसला लिया जाए. शिविरों में पट्टा नामांतरण, भूमि आवंटन और रास्ते के विवादों का त्वरित निपटारा हो रहा है. हर शिविर की राज्य स्तर पर डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव पल-पल की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस शिविर में भूमि विवाद, पेंशन से लेकर छात्रवृत्ति तक हर मामले में समाधान किया जा रहा है. शिविर में बिजली, पानी और चिकित्सा मामलों को प्राथमिकता दी गई है.
शहरी सेवा शिविर
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 15, 2026
लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र, सहायता राशि के चेक एवं सहायक उपकरण का वितरण
आमजन की समस्याओं का अंतिम पड़ाव साबित हो रहे 'शहरी सेवा शिविर'- मुख्यमंत्री@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews… pic.twitter.com/5UmObOcuta
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले राजस्थान में बयानबाजी तेज
कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 15, 2026
इस कार्यक्रम…
"ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़कर देता है", बीजेपी प्रभारी के पोस्ट से हलचल
राजस्थान बीजेपी के प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है. डॉ. अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़कर देता है." हालांकि, पोस्ट में किसी व्यक्ति, घटना या राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख नहीं किया गया है. ऐसे में इस पोस्ट को लेकर सियासी हलकों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को थप्पड़ मारने का मामला, सभी आरोपियों को जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को थप्पड़ मारने के मामले में पांचों आरोपियों को जमानत दी. अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के केस में शांति भंग में गिरफ्तारी हुई थी. रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत और निकेत को कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट के फैसले के बाद सभी को माला पहनाई गई.
जयपुर समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, सीकर, चूरू, अलवर समेत कई जगहों पर तेज हवाएं और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 16, 2026
‘मणिपुर ड्रग कॉरिडोर’ ने बढ़ाई चिंता, राजस्थान तक हो रही नशे की तस्करी
हाल के महीनों में राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कई ऐसी खेप पकड़ी हैं, जिसके तार सीधे मणिपुर और पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़े मिले हैं. मणिपुर के रास्ते से असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक ड्रग्स की सप्लाई हो रही है. जांच में सामने आया है कि तस्कर अब पुराने रास्तों को छोड़कर नए नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. जानिए आखिर कैसे ‘मणिपुर ड्रग कॉरिडोर’ नशे की तस्करी का नया रूट बन गया है. इस लिंक पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर.
Jaipur Live: जेडीए का बुलडोजर एक्शन
जेडीए के मानसरोवर क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन जारी है. वरुण पथ पर जेडीए की प्रवर्तन शाखा कार्रवाई कर रही है. डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं.
पड़ोसन को सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची को मार डाला
जयपुर के हरमाड़ा मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे पति और पड़ोसन के बीच अवैध संबंध का शक था. पड़ोसन को सबक सिखाने के लिए उसने साजिश को अंजाम दिया. यहां क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर.
Jaipur News Live: आज मानसरोवर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन
जयपुर के अलग-अलग हिस्सों में 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित होगा. आज (16 जून) मानसरोवर में शिविर होगा. मानसरोवर जोन कार्यालय, सेक्टर-9, गोखले मार्ग, शिप्रा पथ रोड में शिविर होगा. शिविर का समय 9:30 बजे से 6 बजे तक रहेगा.
Jaipur News: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पास बेसमेंट में आग
अखेपुरा विश्वकर्मा में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पास बेसमेंट में आग लगी. बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से कबाड़ का गोदाम बना रखा था, जिसमें आग लग गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

अशोक गहलोत के बयान पर दिया कुमारी का पलटवार
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने 'बीजेपी पर बैन' वाले राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस और उसकी नेता इंदिरा गांधी की सोच को दिखाता है, जिन्होंने इमरजेंसी लगाई थी. उन्होंने हर संस्था पर बैन लगा दिया था. वह दौर कोई नहीं भूल सकता, वह एक तानाशाह थीं."
#WATCH Jaipur: Responding to Congress leader Ashok Gehlot's statement that "Indira Gandhi would have banned a party like the BJP," Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari says, "This reflects the mindset of the Congress and its leader Indira Gandhi, who imposed the Emergency.… pic.twitter.com/CPq0hnPmM9
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 15, 2026
Jaipur Weather Today: प्री-मानसून की बारिश से जयपुर में राहत
प्री-मानसून की बारिश से जयपुर में राहत बरकरार है. अगले 3 दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा. राजधानी में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा.