Jaipur News LIVE Updates: NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 55 साल से बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की गई. प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया. पुलिस जाब्ते और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया. जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 1 लाख 10 हजार रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय कड़िया सांसी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्थान सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
Jaipur Today News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा आज
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे. इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही, एमओए से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णायक चर्चा की जाएगी.
Jaipur Today News LIVE: शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार
जयपुर में चाकसू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 4.24 लाख रुपये कीमत की हरियाणा ब्रांड शराब बरामद की. शराब से भरा पिकअप कंटेनर जब्त करके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. वाहन से 70 कार्टन बीयर और 28 कार्टन व्हिस्की बरामद किया. टोंक रोड स्थित बिराहीपुरा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई हुई. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है.