- भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2025 बैच की मुद्रा रहेजा ने त्रिपुरा कैडर छोड़कर राजस्थान कैडर जॉइन किया है
- मुद्रा रहेजा ने यूपीएससी की दो बार परीक्षा पास कर पहली बार IPS और दूसरी बार IAS का दर्जा प्राप्त किया
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सहायक कलेक्टर के पद पर 21 जुलाई को मुद्रा रहेजा ने अपनी पहली पोस्टिंग शुरू की
IAS Love Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक और युवा अधिकारी ने राजस्थान कैडर जॉइन किया है. वह तकरीबन 2500 किलोमीटर दूर से अपना कैडर छोड़कर राजस्थान आई हैं. नाम आईएएस अधिकारी मुद्रा रहेजा है, जिनका IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव से शादी के आधार पर त्रिपुरा से राजस्थान में इंटर-स्टेट ट्रांसफर हुआ है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से राजस्थान की राजधानी जयपुर की दूरी करीब 2500 किलोमीटर है.
शादी के आधार पर बदला कैडर
मुद्रा रहेजा 2025 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 2 जुलाई 2026 को उनके कैडर तबादले के आदेश जारी किए हैं. अब वह भी अपने IPS पति के साथ राजस्थान कैडर में सेवाएं दे सकेंगी.
यह भी पढ़ें- IPS दिव्या तंवर: घर कब बजेगी शहनाई? मां बबीता तंवर ने NDTV को बताया पूरा प्लान

ias love story mudra raheja rajasthan cadre transfer ips siddharth shrivastava
मुद्रा रहेजा ने दो बार क्रैक की UPSC परीक्षा
- IAS मुद्रा रहेजा का जन्म 17 जनवरी 1998 को हुआ है. अभी इनका परिवार दिल्ली में रहता है. हरियाणा के सोनीपत से भी इनके परिवार की जड़ें जुड़ी हुई हैं.
- मुद्रा रहेजा दो बार यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं. साल 2023 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में अखिल भारतीय स्तर पर 413वीं रैंक हासिल की थी. तब इन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर मिला था.
- दूसरे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में मुद्रा रहेजा ने AIR 252 हासिल की और उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हुआ. बतौर आईएएस इनको त्रिपुरा कैडर मिला था.
यह भी पढ़ें- IPS अंजलि विश्वकर्मा ने अचानक छोड़ा UP कैडर? बैचमेट IAS से की लव मैरिज, दिलचस्प है पूरी कहानी

ias love story mudra raheja ips siddharth shrivastava rajasthan cadre transfer
IAS मुद्रा रहेजा सहायक कलेक्टर चित्तौड़गढ़ राजस्थान
2025 बैच की आईएएस मुद्रा रहेजा को पहली पोस्टिंग राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मिली है. सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणरत), चित्तौड़गढ़ के पद पर उन्होंने 21 जुलाई को ही जॉइन किया है.
यह भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag: अब पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी एक साथ पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म

ips siddharth shrivastava
आईपीएस पति ले रहे हैं हैदराबाद में ट्रेनिंग
आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव अभी तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रहे हैं. यह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं. 6 जून 1994 को जन्मे सिद्धार्थ श्रीवास्तव के पास बी.टेक (B.Tech) की डिग्री है.
UPSC 2023 में साथ बने थे IPS
आईएएस मुद्रा रहेजा और आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव की शादी को प्रेम विवाह के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों ने यूपीएससी 2023 में एक साथ सफलता हासिल की थी और दोनों ही आईपीएस बने थे.
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति केके बिश्नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

