विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2020

COVID-19: राजस्थान में कोरोना वायरस से तीन और मौत, सामने आए 49 नए मामले

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया. कोरोना वायरस से संक्रमित मिली इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस में भर्ती करवाया गया था.

COVID-19: राजस्थान में कोरोना वायरस से तीन और मौत, सामने आए 49 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के तीन और मामले सामने आए
  • राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,083 हो गई
  • जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया
जयपुर:

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के तीन और मामले शनिवार को सामने आए. इस बीच 49 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,083 हो गई. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया. कोरोना वायरस से संक्रमित मिली इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस में भर्ती करवाया गया था. उन्हें ह्रदय धमनी संबंधी रोग की शिकायत भी थी. कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती 32 साल के एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई थी. उसकी रपट शनिवार को पॉजिटिव आई. अधिकारी के अनुसार युवक के गुर्दे फेल होने तथा उच्च रक्तचाप की शिकायत भी थी.

सूत्रों के अनुसार जोधपुर में 65 साल के एक बुजुर्ग का शनिवार को निधन हो गया. उन्हें छाती में दर्द, बुखार की शिकायत के साथ एम्स जोधपुर में भर्ती करवाया गया था. शनिवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 35 हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नये मामले शनिवार रात नौ बजे तक सामने आए. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,083 हो गई.

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में कटौती पर भड़की कांग्रेस, पूर्व PM बोले- मुश्किल समय में भी नहीं लेना चाहिए ऐसा फैसला

नए मामलों में जयपुर में 15,जोधपुर में दस, अजमेर में छह, कोटा व झालावाड़ में पांच-पांच, धौलपुर व भरतपुर दो दो और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झुंझुनू व डूंगरपुर में एक एक नया मामला शामिल है. जस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan CoronaVirus Update, Rajasthan Coronavirus, Coronaviru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com