विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2018

बीजेपी विधायक बोले, आतंकवादी 2-5 लोगों को मारते हैं लेकिन गोकशी से लाखों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है

राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि गोकशी आतंकवाद से बडा अपराध है.

बीजेपी विधायक बोले, आतंकवादी 2-5 लोगों को मारते हैं लेकिन गोकशी से लाखों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है
अलवर से बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा की फाइल फोटो
  • गोकशी आतंकवाद से बडा अपराध है.
  • भारत एक ऐसा देश है जहां मां का आदर किया जाता है
  • देश में मां के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं किया जाएगा
जयपुर: राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि गोकशी आतंकवाद से बडा अपराध है. आहूजा ने कहा कि आतंकवादी 2—5 लोगों को मारते हैं लेकिन गोकशी से हजारों—लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है. आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर में गोरक्षा के नाम पर भीड़ ने पीट-पीट कर अकबर नाम के व्यक्ति की जान ले ली थी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है. 

अलवर मॉब लिंचिंग : सामने आई गंभीर लापरवाही, पीड़ित को घंटों घुमाती रही पुलिस

विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मां का आदर किया जाता है. गीता, धरती (जमीन), गाय, गंगा, तुलसी और जन्म देने वाली को देश में मां माना जाता है. देश में मां के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ या गुंडागर्दी को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिये यह आतंकवाद से भी बड़ा अपराध है. उन्‍होंने कहा कि गोहत्या से लोगों की भावनाएं भडकती है, जिससे कुछ घटनाएं होगी. अदालत को इसे स्वीकार करना चाहिए.

गोकशी की अफवाह के बाद यूपी में एक शख्‍स की पीट-पीटकर हत्‍या

वहीं देश में ‘मॉब लिचिंग‘ की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट और सरकार की चिंता के बीच पशु एवं मांस कारोबारियों के अखिल भारतीय संगठन ऑल इण्डिया जमीयत-उल-कुरैश ने केन्द्र सरकार से गोकशी को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की है. संगठन के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने कहा कि देश में गोकशी पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए. गत 23 जुलाई को अहमदाबाद में हुए संगठन के अधिवेशन में भी पूरे देश में गोकशी पर पाबंदी लगाये जाने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि गोकशी को लेकर सरकार की नीति साफ नहीं है. इसे स्पष्ट किया जाना चाहिये. हम इस मसले पर सरकार से विचार-विमर्श करना चाहते हैं. गोकशी के सभी मामलों में मुसलमानों को बेवजह बदनाम किया जाता है. गोकशी करता कोई है और भुगतता कोई और है.

VIDEO: हत्यारी भीड़, बेलगाम!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alwar BJP MLA, Cow Slaughter, Terrorism, Gyan Dev Ahuja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com