विज्ञापन

पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर राजस्थान से बाहर ले जाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

अजमेर में एक पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर चार महीने तक दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया. पुलिस पर आरोपी को बचाने और जबरन राजीनामा कराने के गंभीर आरोप लगे हैं. अब उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू हुई है.

पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर राजस्थान से बाहर ले जाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म
अजमेर में एक पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर चार महीने तक दुष्कर्म किया.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक नाबालिग किशोरी को उसका ही पड़ोसी बहला-फुसलाकर राजस्थान से बाहर ले गया और चार महीने तक अलग-अलग राज्यों में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया. इस दरिंदगी के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

पुलिस की मिलीभगत से बढ़े आरोपी के हौसले

पीड़िता जब किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर घर लौटी, तो उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई. घर लौटने के बाद भी आरोपी का आतंक कम नहीं हुआ. वह अक्सर शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट करता और जान से मारने की धमकियां देता. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि जब वे पहले न्याय के लिए क्रिश्चियन गंज थाना गए, तो वहां तैनात हेड कांस्टेबल मोतीराम ने आरोपी का पक्ष लिया.

पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उन पर दबाव बनाया और एक खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाकर जबरन राजीनामा करवा दिया. पुलिस की इस ढिलाई के कारण आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और वह लगातार पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा. पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश होकर और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित मां आखिरकार जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची.

एसपी के सख्त आदेश पर दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता और पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया. उनके सख्त निर्देशों के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अब तफ्तीश हरिभाऊ उपाध्याय नगर के थानाधिकारी महावीर शर्मा को सौंपी गई है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के हनुमानगढ़ में भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार! दरिंदा बन सगी बहन का किया रेप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajmer News, Rape Minor Girl, Rajasthan Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com