विज्ञापन

राजस्थान में रामनवमी पर 125 साल पुरानी अनोखी परंपरा, श्रीराम की कुंडली वाचन... 9 क्विंटल पंचामृत वितरण

बीकानेर में रामनवमी के अवसर पर एक अनोखी और विरासत से जुड़ी परम्परा आज भी जीवित है. पिछले 125 वर्षों से भगवान श्रीराम की जन्म कुंडली का वाचन किया जा रहा है.

राजस्थान में रामनवमी पर 125 साल पुरानी अनोखी परंपरा, श्रीराम की कुंडली वाचन... 9 क्विंटल पंचामृत वितरण
रामनवमी पर बीकानेर में अनोखी परंपरा

Rajasthan Ram Navami: पूरे देश में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. भगवान राम और हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं कई स्थानों पर विशेष पूजन किया जा रहा है. लेकिन राजस्थान में रामनवमी पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. जो पिछले 125 सालों से चला आ रहा है. इसके तहत भगवान श्रीराम की जन्म कुंडली का वाचन किया जाता है. वहीं पूजा के बाद भक्तों में पंचामृत प्रसाद का वितरण भारी मात्रा में किया जाता है.

राजस्थान के बीकानेर में रामनवमी के अवसर पर एक अनोखी और विरासत से जुड़ी परम्परा आज भी जीवित है. शहर के तेलीवाड़ा चौक स्थित रघुनाथ मंदिर में पिछले 125 वर्षों से भगवान श्रीराम की जन्म कुंडली का वाचन किया जा रहा है.

मंदिर में हस्तलिखित कुंडली का विधिवत पूजन और वाचन

रामनवमी, जो कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है. लेकिन बीकानेर में इस दिन का महत्व और भी विशेष हो जाता है, जब इस प्राचीन मंदिर में हस्तलिखित कुंडली का विधिवत पूजन और वाचन किया जाता है इस परम्परा की खास बात यह है कि पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के सदस्य इस कुंडली वाचन को निभाते आ रहे हैं. मंदिर परिसर में स्थित वीर हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

श्रद्धालुओं में बंटता है करीब 9 क्विंटल पंचामृत

कुंडली वाचन से पहले विधि-विधान से पूजा होती है और इसके बाद भक्तों में प्रसाद के रूप में पंचामृत और पंजेरी का वितरण किया जाता है खास बात यह भी है कि दूध, दही, केसर और पंचमेवा से तैयार करीब 9 क्विंटल पंचामृत श्रद्धालुओं में बांटा जाता है यह परम्परा न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखे हुए है.

यह भी पढ़ेंः KhatuShyamji: रामनवमी पर नहीं होंगे खाटूश्यामजी के दर्शन, जानें 19 घंटो तक क्यों बंद रहेंगे मंदिर के पट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Ram Navami, Bikaner Ram Navami, Ram Navami Special, Ram Navami 125 Year Old Tradition, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com