विज्ञापन

Rajasthan: इंजीनियर मंगेतर कर रहा था दहेज की मांग और फोन पर अश्लील बात, परेशान युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान

युवती बीएससी बीएड पढ़ी लिखी थी. टीचर बनने की तैयारी कर रही थी. लेकिन इस सब में उसके सपने और जिंदगी दोनों खत्म हो गई. इलाज के दौरान ही उसका CTET का एग्जाम भी क्लियर हो गया था.

Rajasthan: इंजीनियर मंगेतर कर रहा था दहेज की मांग और फोन पर अश्लील बात, परेशान युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान
शादी से पहले तेजाब पीकर युवती ने दी जान
Rajasthan:

राजस्थान के करौली की रहने वाली 26 साल की रीना ने सगाई के बाद दहेज की मानसिक प्रताड़ना और मंगेतर की अनैतिक बातों की वजह से तेजाब पीकर अपनी जान दे दी. शादी की तारीख तय हो गई थी लेकिन इससे पहले इंजीनियर मंगेतर ने दहेज की भारी भरकम डिमांड रखी. इतना ही नहीं वह युवती से फोन पर अनैतिक बातें करता था. इससे परेशान होकर उसने तेजाब पीकर अपनी जान देनी कोशिश की. वहीं करीब 2 महीने तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते आखिरकार वह जिंदगी से हार गई. हालांकि इससे पहले रीना ने पुलिस को शिकायत दी थी और न्याय की गुहार लगाई. लेकिन न्याय मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

परीक्षा देने आई युवती से संबंध बनाने का दबाव

एफआईआर के मुताबिक, रीना की शादी 6 दिसंबर 2025 को ललित मीना के साथ तय हुई. सगाई के वक्त 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए. इसके बाद से ही ललित और रीना आपस में बात करने लगे. लेकिन ललित उस पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने का दबाव बनाता था. रीना 7 फरवरी को सीटेट की परीक्षा देने जयपुर आई. इस दौरान ललित ने उस पर संबंध बनाने का भी दबाव बनाया.

इंजीनियर ललित ने शादी से किया इनकार

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 41 लाख रुपए में तय हुई थी. लेकिन इसके बाद भी ललित बार बार और पैसों की मांग करता.  उसका कहना था कि वह चाहे तो कोई इंजीनियर या डॉक्टर लड़की उसे मिल जाएगी. जब ये बातें रीना ने अपनी मां को बताई तो परिजनों ने समझाने का प्रयास किया. इसके बाद 15 मार्च को ललित ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद घरवालों ने और रीना ने कई बार बात करने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं माना. इस सबसे परेशान होकर लड़की ने 22 मार्च को तेजाब पी लिया.

करीब 40 दिनों तक जयपुर अस्पताल और एम्स में भर्ती रहने के बाद 25 मई को उसकी मौत हो गई. अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. 

रीना बीएससी बीएड पढ़ी लिखी थी. टीचर बनने की तैयारी कर रही थी. लेकिन इस सब में उसके सपने और जिंदगी दोनों खत्म हो गई. इलाज के दौरान ही उसका CTET का एग्जाम भी क्लियर हो गया था. अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः अजमेर में जलती स्कॉर्पियो में 4 की मौत, पूर्व सरपंच के परिवार को बेटे ने ही खत्म कर डाला, 5 वजहों ने खोल दी हत्याकांड की पोल

लेखक के बारे में
img
Sagar Sharma
रिपोर्टर, करौली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karauli Girl Suicide, Karauli Girl Drink Acid Before Wedding, Rajasthan Dowry Case, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com