शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू होते ही आदेशों की झड़ी लग गई है. पहले ही दिन करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. सबसे अधिक तबादले जयपुर संभाग में हुए हैं, जहां 908 आदेश जारी किए गए. इसके बाद उदयपुर संभाग में 869 और अजमेर संभाग में 854 तबादले हुए हैं. जोधपुर संभाग में 616, भरतपुर में 519, बीकानेर संभाग में 515 और पाली संभाग में 363 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है.
सेकंड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर
इस सूची में सेकंड ग्रेड शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है, जबकि बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लाइब्रेरियन को भी शामिल किया गया है. हालांकि, प्रोबेशन पीरियड में चल रहे कर्मचारियों को फिलहाल नई पोस्टिंग पर जॉइन नहीं कराया जाएगा.
ट्राइबल और नॉन-ट्राइबल क्षेत्रों में लगी रोक
इसके अलावा ट्राइबल और नॉन-ट्राइबल क्षेत्रों से जुड़े कुछ तबादलों पर भी रोक लगाई गई है. शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी तबादले नियमानुसार ही प्रभावी होंगे. अब सभी की नजर अगली तबादला सूची पर टिकी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बैठा मोस्ट वांटेड डॉन शहजाद भट्टी राजस्थान में तैयार कर रहा था युवाओं की फौज, ATS ने किया प्लान ध्वस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं