विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2018

नीरू बाजवा के 'लौंग लाची' ने ली नोरा फतेही के 'दिलबर' से टक्कर, YouTube पर यूं किया कमाल - देखें Video

पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) 'लौंग लाची (Laung Laachi)' ने यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में दूसरे नंबर पर रहा है. पंजाबी फिल्म 'लौंग लाची' ने सॉन्ग ने तहलका मचाकर रख दिया, इस सॉन्ग में नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और एमी विर्क है.

नीरू बाजवा के 'लौंग लाची' ने ली नोरा फतेही के 'दिलबर' से टक्कर, YouTube पर यूं किया कमाल - देखें Video
नीरू बाजवा के पंजाबी सॉन्ग 'लौंग लाची' और नोरा फतेही के 'दिलबर' का धमाल
  • 'लौंग लाची' सॉन्ग ने मचाई धूम
  • 'दिलबर' सॉन्ग ने भी जीता दिल
  • नोरा फतेही और नीरू बाजवा में टक्कर
नई दिल्ली: पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) 'लौंग लाची (Laung Laachi)' यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में व्यूज के मामले में दूसरे नंबर पर रहा है. पंजाबी फिल्म 'लौंग लाची' सॉन्ग ने तहलका मचाकर रख दिया, इस सॉन्ग में नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और एमी विर्क है. इस पंजाबी सॉन्ग को मन्नत नूर ने गाया है. इस पंजाबी सॉन्ग और फिल्म दोनों ने 2018 में अपने जलवे बिखेरे हैं और नीरू बाजवा की क्यूटनेस को हर किसी ने पसंद भी किया है. लेकिन दिलचस्प यह है कि 'सत्यमेव जयते' फिल्म का सॉन्ग 'दिलबर (Dilbar)' ने टॉप पर रहकर बाजी मारी है. इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कमाल का डांस किया है. इस सॉन्ग को जबरदस्त व्यू मिले हैं. इस तरह यूट्यूब के भारत में टॉप ट्रेंडिग म्यूजिक वीडियोज (YouTube Top Trending Music Videos 2018 of India) में इन दोनों सॉन्ग का जादू सिर चढ़कर बोला है और गानों की ये लिस्ट बहुत ही दिलचस्प है.

2.0 Box Office Collection Day 9: रजनीकांत की 'Robot 2.0' 500 करोड़ के पार, बनी अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ फिल्म



Kedarnath Box Office Collection: सारा अली खान की 'केदारनाथ' को लग सकता है जोर का झटका, कमा सकती है इतने करोड़

पंजाबी फिल्म (Punjabi) 'लौंग लाची (Laung Laachi)' के टाइटल सॉन्ग को यूट्यूब (YouTube) पर लगभग 53.24 करोड़ बार देखा गया है. इस सॉन्ग में नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही है, और ये सॉन्ग हर शादी-ब्याह में जमकर बज भी रहा है. नीरू बाजवा का डांस भी इस पंजाबी सॉन्ग में कमाल का है. 

सपना चौधरी के आगे पस्त हुई रजनीकांत की '2.0', 'तेरी आंख्या का यो काजल' ने मचाया तहलका- देखें Viral Video



खेसारी लाल यादव को आकांक्षा की मीठी बोली ने किया घायल, बोले- ले गईलू करेजा सीना खोल के; देखें Viral Video

'दिलबर (Dilbar)' सॉन्ग का जादू तो 2018 में छाया रहा है. 'सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate)' फिल्म को भी पसंद किया गया. फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी लीड रोल में थे. लेकिन नोरा फतेही के डांस और 'दिलबर (Dilbar)' सॉन्ग के म्यूजिक ने सबका दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है, और ये पार्टी नंबर के तौर पर पूरे देश में धूम मचा रहा है. 



यूट्यूब के टॉप म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का सॉन्ग 'बॉम डिगी डिगी' है. इस सॉन्ग को खूब सुना गया है, और इसका म्यूजिक बेहद शानदार है. इसके साथ ही इसका फिल्मांकन भी बेहतरीन है. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' हिट रही है, और इसमें म्यूजिक ने अहम भूमिका निभाई है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilbar Song Nora Fatehi, Laung Laachi Song, Neeru Bajwa Punjabi Actress, Sonu Ke Titu Ki Sweety Bog Digi Digi, Punjabi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com