प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दलित संगठनों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम में कथित ‘शिथिलता’पर चिंता प्रकट करते हुए कल भारत बंद बुलाया है. इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब में दिखेगा. इस आह्वान के बाद पंजाब सरकार ने बस और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का आदेश दिया है. वहीं सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिये कहा गया है. बंद को ध्यान में रखते हुए राज्य में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के मद्देनजर रविवार शाम पांच बजे से कल रात 11 बजे तक राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक बॉटल खरीद कर पानी पिने वाले रहें सावधान, ऐसे कर रही है ये आपको बीमार
उन्होंने कहा कि यहां बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कल पूरे राज्य में बंद के दौरान सार्वजनिक एवं निजी परिवहन की सेवाएं निलंबित रहेंगी. बैंक भी बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शीर्ष पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ये आदेश जारी किए गए.
VIDEO: बैंक घोटालों के बाद फंड की दिक्कत.
सरकार ने तीन अप्रैल तक कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों खासकर अनुसूचित जाति के सदस्यों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

लेखक के बारे में
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
SC/ST Act Dalit Calls One Day Bandh