विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2018

अमृतसर विस्फोट : घटनास्थल पर जा रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्वागत में रेड कार्पेट, विवाद बढ़ने पर हटाई गई

हालांकि रेड कार्पेट पर विवाद बढ़ने के बाद उसको हटा लिया गया और एसएसपी परमपाल सिंह ने उल्टे मीडिया पर ही सवाल उठा दिया. उ

अमृतसर विस्फोट : घटनास्थल पर जा रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्वागत में रेड कार्पेट, विवाद बढ़ने पर हटाई गई
विवाद के बढ़ने के बाद इस रेड कार्पेट को हटा लिया गया है.
  • विवादों में कैप्टन का दौरा
  • पहले बिछाई गई रेड कार्पेट
  • हरसिमरत ने साधा निशाना
नई दिल्ली: अमृतसर के राजासांसी गांव में निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज घटनास्थल पर जाएंगे. लेकिन उनका ये दौरा भी विवादों में घिर गया है. दरअसल अमरिंदर के दौरे को देखते हुए घटनास्थल पर रेड कारपेट बिछाया गया था  जिसे लेकर वो विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए. हालांकि प्रशासन ने विवाद बढ़ने पर बाद में वहां से रेड कार्पेट हटा दिया. यह रेड कारपेट घटनास्थल के पास ही बिछाई गई है. रविवार को यहां स्थित निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला हुआ था जिसमें 3 की मौत और 15 घायल हो गए थे.

 


पंजाब में AAP नेता एचएस फुल्का का बयान- अमृतसर ब्लास्ट के पीछे हो सकते हैं सेना प्रमुख बिपिन रावत


हालांकि रेड कार्पेट पर विवाद बढ़ने के बाद उसको हटा लिया गया और एसएसपी परमपाल सिंह ने उल्टे मीडिया पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि पहले मीडिया ने ही इंतजाम के बारे में पूछा था और अब वह इस पर सवाल उठा रहा है. यह ठीक नहीं है. फिलहाल हमने इसको हटा लिया है.

अमृतसर विस्फोट : NIA ने शुरू की जांच, आरोपियों की सूचना देने पर पंजाब सरकार देगी 50 लाख का इनाम

वहीं केंद्रीय मंत्री इस मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा, 'कैप्टन साहेब के लिए रेड कार्पेट, लोगों को दुख के ऊपर, खून के ऊपर रेड बिछाया जा रहा है. यह इस सरकार की मानसिक हालत के संकेत हैं.'

AAP नेता एचएस फुल्का का बयान- अमृतसर ब्लास्ट के पीछे हो सकते हैं सेना प्रमुख बिपिन रावत​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Carpet For Punjab CM Amarinder Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com