Bathinda Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच एक बस पुल से नीचे गिर गई. बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई. पुल पर रेलिंग नहीं थी. अगर रेलिंग ती तो शायद बस नाले में गिरने से बच सकती थी. अधिकारियों ने बताया कि 20 से अधिक यात्रियों को लेकर बस तलवंडी साबो से बठिंडा जा रही थी.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव का कार्य किया. इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गए. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निजी परिवहन कंपनी की बस बठिंडा-शार्दुलगढ़ मार्ग पर हादसे का शिकार हुआ है. ये कैसे हुआ, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. 24 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस तलवंडी साबो से भटिंडा जा रही थी. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की. उन्होंने बताया कि मौसम खराब था और बस सड़क से फिसल गई है.
PMO की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पंजाब के बठिंडा बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दुर्घटना के बाद राज्य प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. मान ने कहा, 'मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बठिंडा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और 26 घायल हो गए. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे तथा मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं