विज्ञापन

पंजाब के मुकेरियां में कांग्रेस पर सीएम भगवंत मान का हमला, वो सत्ता की लड़ाई में उलझी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता की लड़ाई में उलझी है. उन्होंन कहा कि पंजाब के लोग भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे.

पंजाब के मुकेरियां में कांग्रेस पर सीएम भगवंत मान का हमला, वो सत्ता की लड़ाई में उलझी
सीएम भगवंत मान (फोटो- एक्स)
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और विश्वास से निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण के क्षेत्रों में क्रांतिकारी पहलों के माध्यम से लोगों से किया हर वादा पूरा किया है. मुकेरियां में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सियासत सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां उनकी सरकार लोगों को अधिक अधिकार देकर अपने वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में उलझी हुई है और उसने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाओं को बंद करेगी. भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री गुरु साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 'आप' के लोक-पक्षीय कार्यों के आधार पर पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दें कि इन मौकापरस्त नेताओं को सरकार बनाने और मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ने का मौका ही न मिले. अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हथियाना चाहता है, लेकिन पंजाब के लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे. लोगों ने बादलों को पांच बार मुख्यमंत्री चुना, लेकिन उन्होंने राज्य या इसके लोगों के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और इसे उनकी भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस जा रहा है. हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है. हमने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी है, बिना किसी भ्रष्टाचार के 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी हैं, सड़कों को सुधारा है, टोल प्लाज़ा बंद करके रोज़ाना 70 लाख रुपये बचाए हैं और पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे है. उन्होंने आगे कहा, "जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था. आज यह आंकड़ा बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, CM Bhagwant Mann, Aap Vs Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com