देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच, पंजाब के अमृतसर में एक बुजुर्ग दंपति ने कोरोनावायरस के डर से आत्महत्या कर ली है. हालांकि, वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में डॉक्टरों ने उनका पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें डर था कि दंपति कोरोवायरस से संक्रमित हो सकते हैं. पंजाब में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के साथ कोरोना मरीजों की पहचान करना राज्य सरकार के लिए चुनौती है.
पंजाब में अब तक कोरोनावायरस के 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. पंजाब में अब तक 53 मामले सामने आए हैं जबकि पांच लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स उपचार से ठीक हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुनिया भर के देशों के साथ भारत में भी कोरोनावायरस के संक्रमण फैलने का सिलसिला जारी है. भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 68 लोगों की जानें जा चुकी हैं और संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है. देशभर में अभी तक कुल संक्रमित 2902 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं. एक राहत वाली खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को ये आंकड़े जारी किए गए हैं.
वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बदस्तूर जारी है. 'टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक, 'जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी' ने आंकड़ा जारी किया है कि अमेरिका में अभी तक एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा 1480 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम (भारतीय समयानुसार) तक है. US में एक दिन में इस संक्रमण से मरने वालों की यह संख्या अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. अभी तक वहां एक दिन में मरने वालों की संख्या 1169 थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं