विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2018

लुधियाना नगर निगम चुनाव 2018 परिणाम: कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 62 वॉर्ड में चुनाव जीती, BJP-SAD 21 सीट के साथ दूसरे स्‍थान पर

पंजाब के सबसे बड़े निगम के लिए 24 फरवरी को मतदान हुए थे. 

लुधियाना नगर निगम चुनाव 2018 परिणाम: कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 62 वॉर्ड में चुनाव जीती, BJP-SAD 21 सीट के साथ दूसरे स्‍थान पर
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

लुधियाना नगर निगम चुनाव के घोषित परिणाम में कांग्रेस ने 95 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की. चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा-शिअद गठबंधन ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की अगुवाई वाली लोक इंसाफ पार्टी ने 7 सीटों पर सफलता हासिल की. वहीं, निर्दलियों के खाते में चार सीट आई.

उन्होंने बताया कि पहली बार 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपना खाता खोला और इसकी एक महिला प्रत्याशी वार्ड नंबर 11 से विजयी हुईं. लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को चुनाव हुआ था. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लुधियाना नगर निगम के परिणाम को कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता का समर्थन पिछले एक साल में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों के प्रति जनता का अनुमोदन करार दिया.

एक बयान में चुनाव परिणामों का स्वागत करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे राज्य में विपक्षी पार्टियों के पूर्ण सफाये का संकेत बताया. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जबर्दस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए केबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. जाखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के लोगों को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विश्वास है.

VIDEO: मध्यप्रदेश में व्यापम का चुनावी कनेक्शन!


कांग्रेस आलाकमान ने भी नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत की सराहना की है और इसके लिए अमरिंदर सिंह को बधाई दी. इस बीच विपक्षी शिअद-भाजपा गठबंधन और आप ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
देखिए : विवाह समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ थिरकते नजर आए फारूक अब्दुल्ला
लुधियाना नगर निगम चुनाव 2018 परिणाम: कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 62 वॉर्ड में चुनाव जीती, BJP-SAD 21 सीट के साथ दूसरे स्‍थान पर
पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 23 लोगों की मौत- घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
Next Article
पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 23 लोगों की मौत- घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com