विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

'उड़ान' योजना के तहत शुरू हुई लुधियाना-दिल्ली विमान सेवा

केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान)’ योजना के तहत लुधियाना से दिल्ली के बीच विमानन सेवा की रविवार को शुरुआत की गई.

'उड़ान' योजना के तहत शुरू हुई लुधियाना-दिल्ली विमान सेवा
प्रतीकात्मक चित्र
लुधियाना: केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान)’ योजना के तहत लुधियाना से दिल्ली के बीच विमानन सेवा की रविवार को शुरुआत की गई. एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली से 45 यात्रियों को लेकर यहां साहनीवाल हवाई अड्डे पर उतरा. लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, शहर के विधायक भारत भूषण आशु एवं अन्य लोगों ने यात्रियों तथा विमान चालक दल के सदस्यों का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से भी उड़ेंगे यात्री विमान, जल्द शुरू होगी 'उड़ान' सेवा

साहनीवाल हवाई अड्डे के निदेशक एएन शर्मा ने बताया कि यहां से 70 सीटों वाला विमान सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. यह सेवा स्थानीय संपर्क बढ़ाने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत शुरू की गई है.

VIDEO:  पीएम मोदी ने शिमला में सस्ती 'उड़ान' का उद्घाटन किया
इस योजना का लक्ष्य हवाई यात्रा को किफायती बनाने के साथ ही कम इस्तेमाल किए गए हवाई अड्डों का आपसी संपर्क बढ़ाना है. इसके तहत एक घंटे के उड़ान के लिए यात्रा की दर 2,500 रुपये तय की गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Travel, Ludhiana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com