- कपूरथला के माता भद्रकाली मंदिर के बाहर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
- पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
- डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
कपूरथला के माता भद्रकाली मंदिर के बाहर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी शीतल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला के चेहरे पर लगातार चप्पलों से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना माता भद्रकाली मंदिर के बाहर की है, जहां पीड़ित महिला कथित तौर पर भीख मांगने आती थी.
सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले महिला और मंदिर के सामने स्थित एक दुकानानदार की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कथित तौर पर विवाद हुआ था. बाद में जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से घटना के बारे में जानकारी ली और इसके बाद महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.
ये भी पढे़ं : धर्म, जाति, कितने बैंक खाते, कोविड वैक्सीन कहां लगी? जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, तारीख नोट कर लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं