विज्ञापन

पंजाब के कपूरथला जेल में हिंसक झड़प, बैरक की दीवार तोड़ी, एक कैदी को गोली लगने की खबर

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में कैदी प्रशासन पर बल प्रयोग करने और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं. साथ ही ये भी आरोप लगा रहे हैं कि एक कैदी को गोली लगी है.

पंजाब के कपूरथला जेल में हिंसक झड़प, बैरक की दीवार तोड़ी, एक कैदी को गोली लगने की खबर
  • पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हुई, जिससे जेल में हड़कंप मच गया
  • झड़प में कैदियों ने बैरकों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की, जिससे जेल अधिकारियों में दहशत फैल गई
  • विवाद एक कैदी से जुड़ा था, जो बाद में कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच हिंसक टकराव में बदल गया
चंडीगढ़:

पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात दो गुटों में अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस बवाल के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया. कैदियों ने कथित तौर पर बैरकों में तोड़फोड़ की और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की, इससे जेल अधिकारियों में दहशत फैल गई. बताया जाता है कि एक कैदी से जुड़े विवाद के बाद ये बवाल शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई.

कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच हिंसक झड़प

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प हुई, जिसके दौरान जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा और बैरक संख्या 4 की भीतरी दीवारें कथित तौर पर टूट गईं. इस अराजकता के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमले की खबरें आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में कैदी प्रशासन पर बल प्रयोग करने और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं. साथ ही ये भी आरोप लगा रहे हैं कि एक कैदी को गोली लगी है. कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है. हालांकि, जालंधर रेंज के डीआईजी के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है. घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है.

इसे भी पढ़ें: पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल में कैसे पहुंच रहा बैन सामान? बीजेपी ने भगवंत मान सरकार से पूछा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police, Violent Clash In  Kapurthala Jail, Kapurthala Jail Punjab, Kapurthala Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com