विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आदियां चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक एएसआई और होमगार्ड के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात
Gurdaspur News:

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे आदियां चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से पूरे इलाके हड़कंप मच गया. दोनों पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर ही ड्यूटी दे रहे थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक मौत की वजग साफ नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पाकिस्तान बॉर्डर के करीब होने की वजह से यह मामला काफी संवेदनशील बन गया है.

ड्यूटी पर तैनात थे दोनों जवान

जानकारी के अनुसार, आदियां चेक दोरंगला पुलिस थाने के अंतर्गत आती है. ये चौकी दूसरी लाइन ऑफ डिफेंस पर स्थित है.दोनों पुलिसकर्मी इसी चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे. उनमें से एक की पहचान ASI कमांडो गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है, जबकि दूसरा होम गार्ड का जवान था. लाशों को तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए गुरदासपुर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया.

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना घटी. गुरदासपुर के SSP आदित्य जांच की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है.पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

दोनों पुलिसकर्मियों के शरीर पर गोली के निशान की भी बात सामने आ रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति ने निशाना बनाया या यह आपसी गोलीबारी का मामला है.

ये भी पढ़ें: AC धूल से उड़ा गर्दा, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को ऐसा क्या कहा? मच गया बवाल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police, Punjab News, India Pakistan Border, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com