- 15 अगस्त को भोसारी इलाके में हुई घटना.
- घटना का कथित वीडियो वायरल हुआ.
- मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:
स्थानीय गणेश मंडल के सदस्यों ने आगामी उत्सव के लिए चंदा देने से इनकार करने पर यहां एक बेकरी के कर्मचारियों से कथित रूप से उठक-बैठक कराई.
पुलिस ने आज कहा कि 15 अगस्त को भोसारी इलाके की एक बेकरी में हुई घटना का कथित वीडियो वायरल हो गया और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
भोसारी पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी बेकरी गए और गणेश उत्सव के लिए कर्मचारियों से 151 रुपये का चंदा मांगा. महाराष्ट्र के बाहर के रहने वाले कर्मचारियों ने कहा कि दुकान मालिक नहीं है, इसलिए वे चंदा नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि चंदा देने से इनकार करने पर आरोपी प्रकाश लंदागे (30), गणेश लंदागे (30) और महेश मारे (31) ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और बाद में उनसे उठक-बैठक कराई.
इरशाद मोहम्मद अयूब खान नाम के एक कर्मचारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई और आईपीसी की धाराओं 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करना या अश्लील शब्द कहना), 341 (बंधक बनाना) 385 (उगाही) एवं 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पुणे, गणेश उत्सव, बेकरी, पुणे बेकरी कर्मचारी, Pune, Ganesh Festival, Bakery, Bakery Workers In Pune