विज्ञापन

भाजपा की मंजुषा नागपुरे के सिर सजा पुणे मेयर का ताज, आरपीआई के परशुराम वाडेकर बने उप महापौर 

मंजुषा नागपुरे सिंहगढ़ रोड इलाके के वार्ड नंबर 33 से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. उच्च शिक्षित नागपुरे के पास एम कॉम और एमबीए की डिग्रियां हैं और राजनीति में आने से पहले वे आईटी सेक्टर में एक पेशेवर के रूप में कार्यरत थीं. 

भाजपा की मंजुषा नागपुरे के सिर सजा पुणे मेयर का ताज, आरपीआई के परशुराम वाडेकर बने उप महापौर 
  • भाजपा की मंजुषा नागपुरे को पुणे महानगरपालिका का नया मेयर चुना गया है, जहां पार्टी का स्पष्ट बहुमत है.
  • भाजपा के सहयोगी दल RPI के परशुराम वाडेकर को पुणे महानगरपालिका का उप-महापौर बनाया गया है.
  • एनसीपी और कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन भाजपा के बहुमत के कारण उनकी जीत संभव नहीं हो सकी.

भाजपा की वरिष्ठ पार्षद मंजुषा नागपुरे पुणे महानगरपालिका की नई मेयर चुनी गई हैं. आज औपचारिक चुनाव प्रक्रिया में उनकी जीत पर मुहर लग गई. पुणे नगर निगम की 165 सीटों में से भाजपा के पास 119 सीटों का स्पष्ट बहुमत है, जिससे मंजुषा नागपुरे की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी. इसके साथ ही भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई के परशुराम वाडेकर को उप-महापौर चुना गया है. 

पिछले चार सालों से पुणे महानगरपालिका प्रशासनिक शासन के अधीन थी. नए महापौर के चयन के साथ ही अब शहर में फिर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शासन शुरू हो गया है. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, पुणे से गन सप्लायर गिरफ्तार; अब तक 5 हत्थे चढ़े

एनसीपी और कांग्रेस ने भी उतारे अपने उम्‍मीदवार

एनसीपी और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन आंकड़ों के अभाव में वे केवल एक औपचारिकता बनकर रह गए. 

अजित पवार के हालिया निधन के कारण भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार का बड़ा विजय उत्सव न मनाने का निर्देश दिया है. 

ये भी पढ़ें: कुत्ता ऑटो रिक्शा के ऊपर 'सड़कों के राजा' की तरह कर रहा सवारी, Video Viral

लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं मंजुषा नागपुरे

मंजुषा नागपुरे सिंहगढ़ रोड इलाके के वार्ड नंबर 33 से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. उच्च शिक्षित नागपुरे के पास एम कॉम और एमबीए की डिग्रियां हैं और राजनीति में आने से पहले वे आईटी सेक्टर में एक पेशेवर के रूप में कार्यरत थीं. 

वे भाजपा की एक निष्ठावान कार्यकर्ता मानी जाती हैं और उनका परिवार लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा रहा है. 

नगर निगम में उनके पिछले अनुभव और प्रशासनिक सूझबूझ को देखते हुए भाजपा ने उन्हें पुणे जैसे महत्वपूर्ण शहर की जिम्मेदारी सौंपी है. 
 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Mayor Election, Manjusha Nagpure, Pune Municipal Corporation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com