भाजपा की मंजुषा नागपुरे को पुणे महानगरपालिका का नया मेयर चुना गया है, जहां पार्टी का स्पष्ट बहुमत है. भाजपा के सहयोगी दल RPI के परशुराम वाडेकर को पुणे महानगरपालिका का उप-महापौर बनाया गया है. एनसीपी और कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन भाजपा के बहुमत के कारण उनकी जीत संभव नहीं हो सकी.