'ये है ज़ीवा की पहली दुर्गा पूजा...' मम्मी साक्षी धोनी ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

'ये है ज़ीवा की पहली दुर्गा पूजा...' मम्मी साक्षी धोनी ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

तस्वीर : SaakshiSRawat@twitter

टीम कप्तान धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बेटी ज़ीवा की तस्वीरें अक्सर ट्वीटर पर शेयर करते हैं। सोमवार को साक्षी ने ज़ीवा की एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसके बारे में उन्होंने लिखा है कि यह ज़ीवा की पहली दुर्गा पूजा है और देवी दुर्गा उसे शक्ति दें।
 

तस्वीर : SaakshiSRawat@twitter

कुछ दिन पहले भी साक्षी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके नीचे लिखा था 'प्यारी ज़ीवा के साथ वक्त कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला। मातृत्व के अविस्मरणीय पल।' ज़ीवा की ये तस्वीरें धोनी के फैन्स की पसंद बनी हुई हैं जो इन्हें शेयर करने में पीछे नहीं हैं।
 

तस्वीर : SaakshiSRawat@twitter

ज़ीवा का जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था और साक्षी ने इससे पहले भी ज़ीवा की तस्वीरें शेयर की हैं। नन्ही ज़ीवा अब करीब 9 महीने की हो गई है।
 

तस्वीर : msdhoni@twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। यह तस्वीर ज़ीवा के पहली बार ड्रेसिंग रूम में आने पर ली गई थी जिसे धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला था।