
मुंबई:
गणेश उत्सव शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। गणपति घर-घर में दर्शन देंगे, लेकिन लाल बाग के राजा की रौनक कुछ अलग ही होती है। यहां राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया तक की तमाम हस्तियां हाजिरी लगाती हैं।
लाल बाग के राजा खासे मशहूर हैं। यहां के विशाल गणपति की गरिमामयी मूर्ति भक्तों को भावविभोर कर देती है।
इस साल लाल बाग के राजा के लिए न्यूयॉर्क में रहने वाली डिजाइनर साई सुमन ने धोती डिजाइन की हैं।
साई सुमन ने गणपति बप्पा के लिए कई धोतिया डिजाइन की हैं। इस साल गणपति इन धोतियों को पहने दिखेंगे।



NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं