- अभी जहरीली शराब से मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
- मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया: डीएम राहुल कुमार
- शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है : जिलाधिकारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के गोपालगंज में संदिग्ध अवस्था में 10 लोगों की मौत हो गई है. माना जा रहा है कि ये मौत ज़हरीली शराब की वजह से हुई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. कहा ये भी जा रहा है कि बिहार में शराब की पाबंदी के बाद केस के डर से परिवार ने जल्दबाजी में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया.
डीएम राहुल कुमार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. उन्होंने खुद देर रात अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की. पूरे मामले में पुलिस प्रशासन और सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जहरीली शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद से प्रशासन की एक टीम सदर अस्पताल में कैंप कर रही है.
वहीं, एजेंसी के मुताबिक, गोपालगंज जिले में संदिग्ध परिस्थिति में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. कुछ पीड़ित लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है. गोपालगंज के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बात की. जहरीली शराब पीने से मौत की घटना के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजहों के सही कारणों का पता चल सकेगा.'
मृतक के परिजनों के मुताबिक, कई लोगों ने मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ में संचालित एक अवैध शराब भट्ठी से शराब पी थी और दोपहर के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी. सभी को सदर अपताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात तक सात जबकि बुधवार तड़के तीन लोगों की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक नगर थाना के नोनिया टोली, पुरानी चौक, हरखुआ के रहने वाले हैं, जबकि एक और मृतक उचकागांव थाना के दहिभाता का निवासी है. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को इन सभी लोगों को पेट दर्द और उल्टी हुई थी.
उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल महीने से सभी प्रकार की शराब बिक्री और इसके सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। (इनपुट एजेंसी से भी)