बाढ़ प्रभावित किशनगंज का एक गांव (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार में बाढ़ से 60 लोगों की मौत होने के साथ इससे अब तक 29 लाख आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण अब तक कुल 60 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें पूर्णिया में 24, कटिहार में 15, सुपौल में 8, किशनगंज में 5, मधेपुरा में 4, गोपालगंज में 2 एवं अररिया एवं सहरसा 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है.
गंगा नदी भागलपुर जिला के कहलगांव में, घाघरा नदी सीवान जिला के बरौली और गंगपुर-सिसवन में, बागमती नदी बेनिबाद में, कोसी नदी खगड़िया जिला के बालतारा एवं कटिहार जिला के कुरसैला में तथा महानंदा नदी कटिहार जिला के झावा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
बाढ़ के कारण प्रदेश के 12 जिलों - पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, सुपौल, सहरसा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के 68 प्रखंडों के 2220 गांवों की कुल 29 लाख आबादी बेघर हो गई है.
बाढ़ से 1.20 लाख हेक्टयर में लगी फसल की क्षति हुई है तथा 3.77 लाख लोग 460 सरकारी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. बाढ़ प्रभावित इलाके में बीमार लोगों के इलाज के लिए 175 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं पटना जिला के दीदारगंज में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तथा खगड़िया, सीतामढ़ी, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी और मधेपुरा में एसडीआरएफ की एक-एक टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं