विज्ञापन

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब? जानिए भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर का 2026 शेड्यूल

Neeraj Chopra: अब भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर हिस्सा लेंगे.

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब? जानिए भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर का 2026 शेड्यूल
When will Neeraj Chopra play next

Neeraj Chopra Schedule: नीरज चोपड़ा 27 अगस्त को होने वाली ज़्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे, भले ही पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता इस कार्यक्रम का हिस्सा है. ज़्यूरिख की आधिकारिक एंट्री लिस्ट में नीरज का नाम शामिल नहीं है. नीरज ने 2026 में दो डायमंड लीग इवेंट्स में हिस्सा लिया है. 19 जून को दोहा में उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया, और फिर 21 अगस्त को लॉजेन में 88.05 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. लॉजेन के इस नतीजे के बाद नीरज 12 पॉइंट्स के साथ 2026 डायमंड लीग जैवलिन स्टैंडिंग में 5वें नंबर पर पहुंचेस्टैंडिंग में 31 पॉइंट्स के साथ रुमेश थरंगा पथिराज सबसे आगे हैं, और उनके बाद एंडरसन पीटर्स, कर्टिस थॉम्पसन और केशॉर्न वॉलकॉट का स्थान है.ऐसे में अब जानते हैं कि नीरज चोपड़ा इस साल अब किस इवेंट में नजर आने वाले हैं. 

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब? 

सितंबर/अक्टूबर 2026 -  एशियाई खेल  - नागोया, जापान

बता दें कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 73 सदस्यों वाली भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई करेंगे

नीरज चोपड़ा को ढूंढनी होगी श्रीलंकाई रुमेश पाथिरागे की काट

लगातार तीसरी बार, पथिरागे ने नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर ढकेला. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हाल ही में पथिरागे ने नीरज को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। कॉमनवेल्थ से पहले जून में दोहा डायमंड लीग में भी पथिरागे ने नीरज को दूसरे नंबर पर पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था.

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था.उस समय माना जा रहा था कि नीरज को फिलहाल चुनौती नहीं मिल सकती. पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती मिली। अरशद ने स्वर्ण जीता, जबकि नीरज को दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत से संतोष करना पड़ा.

2024 के बाद अरशद नदीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई है, जबकि नीरज इंजरी से जूझते रहे हैं और इस वजह से उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है. हालांकि, इंजरी से रिकवर कर उन्होंने जब भी जैवलिन पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की है, उनके सामने श्रीलंका के पथिरागे आ जाते हैं. उम्र में नीरज से 5 साल छोटे और कहीं न कहीं कम सुविधाओं के बावजूद पथिरागे की ऊर्जा और जोश नीरज पर पिछले तीन मुकाबलों में भारी पड़ी है. पथिरागे को विश्व जैवलिन का अगला बड़ा और सबसे चमकदार नाम माना जाने लगा है. नीरज को जैवलिन में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए पथिरागे की चुनौती तोड़ने का तरीका ढूंढ़ना होगा.

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com