5 years ago
Tokyo 2020 Live: Tokyo Olympics 2020 में 25 जुलाई यानि सोमवार का दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा. लेकिन फेंसिंग में भवानी देवी ओलंपिक में मैच जीतकर जरूर एक इतिहास लिखा है, वैसे दूसरे दौर में भवानी देवी बाहर हो गई. टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ही अगले दौर में जा पाए हैं. स्टार दिग्गज मनिका बत्रा को भी हार का सामना करना पड़ा है. भारत की आर्चरी टीम भी अपने मुकाबले नहीं जीत पाई है, बॉक्सर आशीष भी मुकाबले को हार गए हैं. तैराकी में साजन प्रकाश ने निराश किया है और वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए हैं.