टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत को सबसे बड़ा झटका स्टार बॉक्सर मैरी कॉम की हार के बाद लगा है. यह ओलंपिक मौरी कॉम के करियर का आखिरी ओलंपिक था. अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में मैरी कॉ़म को कोलंबिया की खिलाड़ी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही मैरी क़ॉम का सफर टोक्यो ओलंपिक में समाप्त हो गया है. लेकिन इसके अलावा आज का दिन भारतीय खेल प्रमियों के लिए शानदार रह. भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3.1 से हरा दिया है. जीत के साथ ही भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. इसके अलावा बैडमिंटन में भारत की पीवी सिंधु ने भी कमाल का खेल दिखाकर हिला एकल स्पर्धा में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं. सिंधु की यह लगातार तीसरी जीत है. सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. वहीं, तीरंदाजी में भारत के अतनु दास ने भी अगले दौर में प्रवेश पा लिया है. पहले भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में चीनी ताइपे के देंग यू चेंग को 6-4 से हराकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया इसके बाद उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ओ जिन्ह्येक को शूट ऑफ के जरिए 6-5 से हराया. पहला सेट 26-25 से हारने के बाद अतनु ने जबरदस्त वापसी की, जीत के साथ ही अतनु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अतनु ने यह मुकाबला 27-26, 27-28, 28-26, 27-28 और 28-26 से जीता.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Other Sports, Olympics 2020