Budget 2023: इस साल होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games) और अगले साल के लिए प्रस्तावित पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय के लिए बुधवार को पेश केन्द्रीय बजट में 3,397.32 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 723.97 करोड़ रुपये अधिक है. यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) के संशोधित बजट (Sports Budget) से अधिक है, जब मंत्रालय को 2,673.35 करोड़ रुपये मिले थे. हालांकि पिछले साल वास्तविक आवंटन 3,062.60 करोड़ रुपये था. साल 2022-23 के लिए संशोधित आवंटन में कटौती का एक मुख्य कारण चीन में प्रस्तावित एशियाई खेलों (Asian Games) का स्थगन हो सकता है. इन खेलों का आयोजन इस साल होगा.
मंत्रालय (Sports Ministry) का प्रमुख कार्यक्रम, 'खेलो इंडिया - खेल के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम' सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है, इसे (Khelo India) पिछले वित्त वर्ष के दौरान 606 करोड़ रुपये के संशोधित आवंटन के मुकाबले 1,045 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसमें 439 करोड़ रुपये की वृद्धि कार्यक्रम के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस आयोजन ने पिछले कुछ सालों में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) जैसे प्रमुख वैश्विक आयोजनों के लिए एथलीट तैयार करने की क्षमता दिखाई है.
खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय शिविरों के आयोजन, शिविर का बुनियादी ढांचा और उपकरण प्रदान करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और खेल के बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के लिए इस बजटीय आवंटन में 36.09 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है. पिछले साल के संशोधित व्यय 749.43 करोड़ रुपये के मुकाबले साल 2023-24 के लिए उनका आवंटन 785.52 करोड़ रुपये है.
राष्ट्रीय खेल संघों (NSF) को पिछले साल के संशोधित बजट 280 करोड़ रुपये से 45 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ आवंटन प्राप्त हुआ है और अब उन्हें 325 करोड़ रुपये मिलेंगे.
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) से संबद्ध राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) को पहले SAI के जरिए कोष मिलता था लेकिन अब ये संस्थाएं अपने रकम को सीधे प्राप्त करेगी.
इस साल के बजट में NADA को 21.73 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराने का प्रावधान है, जबकि डोप परीक्षण कराने वाले NDTL को 19.50 करोड़ रुपये मिलेंगे.
दुनिया भर के देश खेल उत्कृष्टता के लिए प्रयास कर रहे हैं और खिलाड़ियों के खेल विज्ञान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में इस साल के बजट में राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र के लिए भी 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
* WPL: झूलन गोस्वामी को मुंबई की टीम में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, लेकिन सौरव गांगुली ने जताया मलाल
क्या WC 2023 में Opening के लिए अभी भी Shikhar Dhawan के साथ जाएगी Team India? | Ashwin
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं