पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को उनके ग्रुप के पहले मैच में मुजफ्फरपुर या रोहतक जितनी सवा पांच लाख की आबादी वाले काबो वेर्दे ने पानी पिला दिया. 71वें मिनट में स्ट्राइकर यामाल के वर्ल्ड नंबर 2, ‘द रोखा' या स्पेन की टीम के पहले मैच के लिए मैदान का शोर बेतहाशा बढ़ गया. मगर अपना पहला वर्ल्ड खेल रही 67वें नंबर की कोबा वेर्दे ने स्पेन को कोई गोल नहीं करने दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अबतक के इस इकलौते मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, लेकिन स्पेन के खिलाफ ड्रॉ कर काबो वेर्दे ने स्पेन के साथ 1-1 अंक बांटे जो काबो वेर्दे के लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है.
- पहला वर्ल्ड कप खेल रही कोबा वेर्दे ने स्पेन को 0-0 पर रोका
- पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन और कोबा वेर्दे का मुकाबला ड्रॉ
- पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को लगा बड़ा झटका
92 साल बाद भी जीत से दूर
वर्ल्ड कप के ग्रुप-G के अमेरिका के सिएटल में खेले गए मैच में ईजिप्ट की टीम 92 साल बाद भी कप्तान मो सालाह के साथ अपनी पहली जीत की तलाश में रही. मैच के दौरान 20वें मिनट में अपना जन्मदिन मना रहे मो सालाह ने इमाम अशोर को पास बढ़ाया और अशोर ने ईजिप्ट के लिए पहला गोल कर बेल्जियम की रेड डेविल्स टीम को सन्न कर दिया. बेल्जियम के डि ब्रुइना जैसे स्टार की मौजूदगी के बावजूद ये टीम दबाव में आ गई.
आखिरकार रेड डेविल्स के बेस्ट स्कोरर लुकाकु के मैदान पर उतरते ही यूरोपीय टीम की किस्मत रंग लाई. रोमेलु लुकाकु के दबाव में ईजिप्ट के डिफेंडर मोहम्मद हैनी ने सेल्फ गोल कर स्कोर को 1-1 पर ला दिया.
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को झटका
फीफा वर्ल्ड कप में आज खेला गया तीसरा रोमांचक मैच भी ड्रॉ रहा. मैच में पहला गोल एशियाई सऊदी अरब की टीम ने किया. 60वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले सऊदी अरब के अब्दुल्लाह अल अमीर ने 60वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर स्कोर को 1-0 कर दिया.
दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और 18वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली ऊरुग्वे की टीम के मैक्सिमिलानो अराउहो ने 80वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटना पड़ा.
यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और बेल्जियम का मुकाबला 1-1 के साथ हुआ ड्रॉ, मोहम्मद हानी से हो गई बड़ी चूक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं