Saina Nehwal: ओलंपिक पदक विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने चुनावी राजनीति में आने की इच्छा जताई जताई है. हालांकि उन्होंने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. भारतीय जनता पार्टी की सदस्य नेहवाल ने कहा कि वह देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं और अपने खेल करियर के बाद भी देश की सेवा करना जारी रखना चाहती हैं.बता दें कि साल 2020 में, नेहवाल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुई थीं. नेहवाल ने ANI से कहा, "मैं चाहती हूं देखते हैं. अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन निश्चित रूप से, मैं इसके बारे में सोच रही हूं"
उन्होंने आगे कहा, "जैसे मैंने इतने सालों तक देश के लिए खेला, अब मैं बीजेपी में हूं, मुझे बीजेपी पसंद है. जिस तरह से वे देश के लिए, विकास के लिए काम कर रहे हैं. इसलिए, मैं उनसे जुड़ी हुई हूं. मैं भी देश के लिए बेहतर करना चाहूंगी. मैंने हमेशा देश की बेहतरी के बारे में सोचा है. और मैंने कई मेडल जीते हैं. इसलिए, मैं चाहूंगी कि हम सब एकजुट हों. और हम अपने देश के बेहतर के लिए काम करें."
नेहवाल ने हाल ही में संपन्न BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं के डबल्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के आत्मविश्वास भरे और शांत प्रदर्शन की भी तारीफ की. नेहवाल ने कहा कि "उन्हें उम्मीद थी कि भारत सिंगल्स इवेंट्स में और मेडल जीतेगा, उन्होंने इस जोड़ी की उपलब्धि पर गर्व जताया और दबाव में उनके आत्मविश्वास और संयम की तारीफ की.
नेहवाल ने कहा, "मुझे इस बार भारत के लिए और मेडल की उम्मीद थी, लेकिन मुझे तृषा और गायत्री पर बहुत गर्व है. उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ खेला और दबाव में भी बहुत संयम दिखाया."दुनिया में 39वें नंबर की जोड़ी, ट्रीसा और गायत्री ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए तीन सीडेड जोड़ियों को हराया. इसके साथ ही उन्होंने महिला डबल्स में मेडल के लिए भारत के 15 साल के इंतज़ार को खत्म कर दिया; इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
ये भी पढ़ें- SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, नंबर-5 पर बने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'रॉकेट', कोई आस-पास नहीं
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं