Rishabh Pant's special achievement: जिस दिन ऋषभ पंत अपने मूड में हों, तो फिर बल्लेबाजी की दुनिया उन्हीं की शर्तों पर चलती है. और कुछ ऐसा ही इस लेफ्टी बल्लेबाज ने एक बार फिर से कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मॉर्निंग सेशन में बखूबी अंदाज में साबित किया. रविवार को तीन रन पर नाबाद पंत ने सोमवार को जज्बे और जुझारूपन की बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लंच तक 6 चौकों और 2 छक्कों से 63 रन बनाए, तो उन्होंने वह कारनामा कर डाला, जो टेस्ट इतिहास में पहले एक बार को हो चुका हो, लेकिन साल 2018 में उनके बाद तो टेस्ट इतिहास में कोई नहीं कर सकता है. जी हां, करियर के आगाज से लेकर अभी तक ऋषभ पंत टेस्ट में नंबर-5 पर सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वास्तव में वह इस नंबर पर दुनिया में रॉकेट बल्लेबाज हैं!
नंबर-5 पर रॉकेट बने पंत!
कोलंबो में करियर का 52वां टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने अपनी तक पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा बैटिंग की है. और यह नंबर उन्हें सबसे ज्यादा रास आया है. पंत ने दूसरे दिन लंच तक खेली नाबाद 62 रन की पारी के साथ ही नंबर पांच पर दो हजार रन पूरे के लिए. लंच के समय तक उन्होंने इस नंबर पर 27 टेस्ट की 39 पारियों में 57.11 के औसत से 2026 रन बनाए. इसमें 4 शतक और 15 अर्द्धशतक जड़े. और यह इस नंबर पर ऐसा प्रदर्शन है, जो पिछले 8 साल में दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं ही कर सका है. चलिए जानिए कि साल 2018 में ऋषभ पंत के टेस्ट करियर के आगाज से अभी तक टेस्ट में नंबर-5 पर सबसे ज्यादा औसत हासिल करने वाले दुनिया के 5 टॉप बल्लेबाज कौन हैं
| नाम | मैच | रन | औसत |
| ऋषभ पंत (भारत) | 27 | 2056 (दूसरे दिन लंच तक) | 57.11 |
| धनंजय डि सिल्वा (श्रीलंका) | 18 | 960 | 41.37 |
| ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 48 | 2861 | 41.46 |
| टेंबा बवुमा (दक्षिण अफ्रीका) | 13 | 885 | 52.05 |
| मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) | 37 | 2852 | 50.03 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं