भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है. मनु ने न केवल निशानेबाजी में देश का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त किया, बल्कि वह ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं. मेडल जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से फोन पर बातचीत की.
पीएम मोदी ने फोन पर मनु भाकर का अभिनंदन करते हुए उनको बधाई दी और कहा कि, मैं आपके मेडल की खबर सुनने के बाद बहुत आनंदित हूं. आप केवल 0.1 पॉइंट से सिल्वर से चूक गईं, लेकिन आपने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. आप भारत की पहली महिला हैं, जो ओलंपिक शूटिंग में मेडल लेकर आई हैं. मेरी ओर से आपको बहुत बधाई है. टोक्यो ओलंपिक में आपकी गन ने आपके साथ दगा कर दिया, लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया.
'आपकी सफलता की खबर सुनने के बाद तो और..'
— NDTV India (@ndtvindia) July 28, 2024
पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर मनु भाकर ने रच दिया इतिहास. प्रधानमंत्री मोदी ने दी शाबाशी..#ManuBhaker । #ParisOlympics2024 । #Paris2024 । @narendramodi pic.twitter.com/J5xphc3RxH
इस पर मनु भाकर ने पीएम मोदी से कहा कि पेरिस ओलंपिक में आगे भी उनके मैच हैं, और वह उम्मीद कर रही हैं कि उनमें भी बेहतर प्रदर्शन होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत ने आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले मैचों में अच्छा करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से पेरिस ओलंपिक में साथी खिलाड़ियों का हालचाल भी जाना और पेरिस की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा. इस पर मनु भाकर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खुश हैं और आपको नमस्ते कह रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हमने यह कोशिश की है खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में सभी जरूरी सुविधाएं मिलें. मनु भाकर ने कहा कि खिलाड़ियों के पास पेरिस में सभी सुविधाएं हैं और प्रधानमंत्री के प्रयास सफल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने मनु भाकर से पूछा कि उन्होंने अपने माता-पिता से बात की है? इस पर मनु भाकर ने कहा कि वह शाम में अपने रूम में जाकर माता-पिता से बात करेंगी. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके पिता को काफी खुशी होगी, उन्होंने आपको बहुत प्रोत्साहित किया है.
यह भी पढ़ें: Manu Bhaker: जूनियर चैंपियन से लेकर पेरिस ओलंपिक में मेडल तक, ऐतिहासिक कारनामों से भरा है भनु का करियर
यह भी पढ़ें: Paris Olympic 2024, Boxing: निकहत जरीन ने जीत से किया आगाज, मुक्केबाजी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं