विज्ञापन

मॉल में महिंद्रा SUV पार्क कर शॉपिंग करने गया, वापस आया तो फटी रह गईं आंखें

एक युवक नई महिंद्रा एसयूवी लेकर शॉपिंग करने मॉल जाता है लेकिन उसे पता नहीं था कि जब वह अंदर खरीदारी कर रहा था तब उसकी गाड़ी में क्या चल रहा था. साहिल मनचंदा की रिपोर्ट.

मॉल में महिंद्रा SUV पार्क कर शॉपिंग करने गया, वापस आया तो फटी रह गईं आंखें
शॉपिंग मॉल के बाहर खड़ी की थी महिंद्रा SUV
NDTV

वैसे तो वाहन चोरी की घटनाएं आज के समय में बहुत आम हो चुकी हैं और आए दिन वाहनों की चोरी की खबरें आया करती हैं. लेकिन इन्हीं खबरों के बीच हरियाणा के गुरुग्राम से एक अलग तरह की चोरी की घटना सामने आई है. इसमें चोरों ने वाहन तो नहीं चोरी की लेकिन एक महिंद्रा एसयूवी के चारों टायर खोलकर ले भागे. गुरुग्राम दिल्ली से सटे हरियाणा में आता है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR का एक प्रमुख रिहायशी इलाका है. गुरुग्राम में एक शॉपिंग मॉल के पास इस तरह की चोरी की घटना की बड़ी चर्चा हो रही है और गुरुग्राम में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर गया था मॉल

चोरी की यह चौंकाने वाली घटना गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एस्प्लेनैड मॉल के बाहर हुई. मिली जानकारी के अनुसार एक युवक महिंद्रा एसयूवी लेकर शॉपिंग के लिए मॉल गया था. उसने अपनी गाड़ी पार्क की और फिर खरीदारी के लिए मॉल के अंदर चला गया.

कार मालिक जब शॉपिंग कर वापस लौटा तो गाड़ी का हाल देख उसे सांप सूंघ गया. उसकी गाड़ी ईंटों पर टिकी हुई थी और उसके चारों टायर गायब थे. वह जब शॉपिंग करने गया था तो इसी बीच चोरों ने उसकी गाड़ी के चारों पहिए चुरा लिए और पहियों की जगह ईंटें लगा दीं.

घबराए हुए वाहन मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पूछताछ की गई और जांच शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए इलाके में जांच तेज कर दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने दी सलाह

क्रेन की मदद से गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इस घटना में एक अहम बात यह भी सामने आई कि वाहन को जिस जगह पार्क किया गया था वह अनधिकृत पार्किंग थी. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सतर्क रहें, मजबूत लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: HBSE 12th Exam: पानीपत के परीक्षा केंद्रों में पुलिस- टीचर की मिलीभगत आई सामने, CCTV में कैद हुआ खुलम खुला नकल का खेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com