विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार सड़क हादसे में बुरी तरह हुए घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Paralympic Medalist Manoj Sarkar Injured In Road Accident: मनोज सरकार एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हों गए हैं. मनोज के साथ यह दुर्घटना तब घटित हुई जब वह लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे.

अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार सड़क हादसे में बुरी तरह हुए घायल, ICU में कराया गया भर्ती
Manoj Sarkar
  • मनोज सरकार लखनऊ से रुद्रपुर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
  • दुर्घटना संडीला गांव के पास हुई जब उनकी कार नीलगाय से टकराई
  • मनोज सरकार उत्तराखंड के रुद्रपुर से हैं और पैरा बैडमिंटन में विश्व नंबर एक शटलर रह चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Paralympic Medalist Manoj Sarkar Injured In Road Accident: अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त मनोज सरकार (Manoj Sarkar) एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हों गए हैं. मनोज के साथ यह दुर्घटना तब घटित हुई जब वह लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे. रास्ते में संडीला गांव के पास एकाएक नीलगाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे जाकर उससे टकरा गए. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें आनन-फानन में उनके गांव के निकट ही स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 

कौन हैं मनोज सरकार?

मनोज सरकार एक प्रसिद्ध भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वह उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से हैं और पैरा बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 शटलर रह चुके हैं. मनोज सरकार ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 18 गोल्ड समेत कई मेडल जीते हैं. उन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में कांस्य पदक भी जीता था. 

प्रेरणादायक है मनोज सरकार की कहानी 

मनोज सरकार की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था और उन्हें बैडमिंटन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे. उनकी मां ने मजदूरी कर उनके लिए बैडमिंटन खरीदा था.

यह भी पढ़ें- मेस्सी के आने भर से नहीं बनेगी बात; भारतीय फुटबॉल में जान फूंकने की कोशिश, 14 फरवरी से आखिरकार शुरू होगा ISL

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com