विज्ञापन

क्रिकेट के लिए कोई खास छूट नहीं, एशियन गेम्स में BCCI की भागीदारी पर IOA का बड़ा फैसला

भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि एशियन गेम्स में क्रिकेट को कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IOA ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों की संख्या को लेकर दिशा-निर्देश तय किए हैं, ताकि सभी खेल महासंघों के लिए समान नियम लागू रहें.

क्रिकेट के लिए कोई खास छूट नहीं, एशियन गेम्स में BCCI की भागीदारी पर IOA का बड़ा फैसला
क्रिकेटरों के रहने की सुवाधाओं को लेकर बवाल

एशियन गेम्‍स 2026 में क्रिकेटर्स की सुव‍िधाओं को लेकर बवाल मचा हुआ है,  एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को क्रूज जहाज पर जबकि महिलाओं को नगोया में एक होटल में रखने की योजना है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस बारे में दखल डालने की कोशिश में हैं लेकिन अब भारतीय ओलंपिक संघ ने सीधे तौर पर कह दिया है कि रहने की सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई को कोई आपत्ति है तो वह खुद ही खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था कर सकता है, 

अगर बीसीसीआई तय करता है कि उसके क्रिकेटरों को आइची-नागोया में ऑफिशियल एशियन गेम्स होटलों के बाहर रुकना होगा, तो बोर्ड को रहने की जगह, खाने, ट्रांसपोर्ट और यह पक्का करने की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी कि उसके खिलाड़ी समय पर वेन्यू पर पहुंचे, इस बीच, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्रिकेट के लिए अलग से रहने की व्यवस्था नहीं करेगा, क्योंकि यह क्रिकेट बॉडी और ऑर्गनाइजिंग कमिटी को आपसी सहमति से हल निकालना है.  

भारतीय ओलंपिक संघ के CEO रघुराम अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा कि, "अगर ऑर्गनाइजर के होटल बीसीसीआई की ज़रूरतों के हिसाब से नहीं हैं, तो वह अपना इंतजाम करने के लिए आज़ाद है, लेकिन यह फैसला और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक जिम्मेदारी बोर्ड की होगी.

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ को 36 खेलों में पूरे भारतीय दल के साथ एक जैसा बर्ताव और उनकी भलाई सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने आगे कहा “बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन ने हमसे संपर्क किया, और हमारी एक उपयोगी चर्चा हुई, वे सुविधाओं का आकलन करने के लिए जापान में एक अग्रिम टीम भेजने पर विचार कर रहे हैं."

रघुराम अय्यर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा है कि, "आईओए इससे पूरी तरह ठीक है. अपने आकलन के आधार पर, वे तय कर सकते हैं कि वे आयोजकों की सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं या अपनी व्यवस्था करना चाहते हैं. यह बीसीसीआई और आयोजकों के लिए सबसे अच्छा समाधान निकालने के लिए है.आईओए सभी खेलों, एथलीटों, कोचों और पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ समान व्यवहार करता है." 

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com