विज्ञापन

श्रीलंका के 'तेज गेंदबाज' से हारने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- 88 मीटर भाला फेंकने के बाद

Neeraj Chopra vs Sri Lanka's Rumesh Pathirage: चोपड़ा ने 83.54 मीटर के थ्रो से शुरुआत की और फिर 88.05 मीटर का शानदार थ्रो किया. तीसरे प्रयास में उन्होंने 83.72 मीटर का थ्रो किया.  चौथे प्रयास में उन्हें ‘नो मार्क’ मिला. उन्होंने पांचवा प्रयास नहीं लिया जबकि अपने छठे और अंतिम प्रयास में 82.15 मीटर की दूरी तय की.

श्रीलंका के 'तेज गेंदबाज' से हारने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- 88 मीटर भाला फेंकने के बाद
Neeraj Chopra loses for 2nd time in a row to Sri Lanka’s Rumesh Pathirage

Neeraj Chopra's first reaction: श्रीलंका के उभरते सितारे रमेश पथिरागे ने लॉजेन डायमंड लीग का खिताब जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे. 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद यह दूसरी बार है जब पथिरागे ने नीरज को पीछे छोड़ा है, पथिरागे से मिली एक और हार के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन सामने आया है. नीरज चोपड़ा ने इवेंट के बाद में कहा कि शीर्ष स्थान के लिए उनके और पथिरागे के बीच कड़ी टक्कर थी.  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि यह केवल 9 सेंटीमीटर का अंतर था. यह बहुत कम अंतर था, लेकिन मैं 88 मीटर के थ्रो से खुश हूं. सच कहूं तो, मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मेरा थ्रो 88 मीटर तक गया. मैं बहुत सहज महसूस कर रहा था. मैंने बहुत मेहनत की और बाद में अपनी तकनीक पर ध्यान केंद्रित किया.''

चोपड़ा ने कहा, ‘‘प्रत्येक प्रतियोगिता के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार कर रहा हूं, लुसाने और ज्यूरिख में मौजूद दर्शक एथलेटिक्स को समझते हैं और वास्तव में आपका समर्थन करते हैं, इसलिए यहां प्रतिस्पर्धा करना हमेशा अच्छा लगता है.''

तेज गेंदबाज से फिर हारे नीरज चोपड़ा

श्रीलंका के रुमेश थरंगा अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर करने के बाद, थरंगा ने साल 2017 में जैवलिन थ्रो को अपनाया और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और अब लगातार बेहतरीन थ्रो करके नंबर 1 का खिताब अपने नाम कर रहे हैं.

चोपड़ा की चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने की संभावना बढ़ गई है, इस प्रतियोगिता में रैंकिंग में शीर्ष छह पर रहने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे.पथिरागे और पीटर्स पहले ही इसके के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. अभी एक और डायमंड लीग प्रतियोगिता 27 अगस्त को ज्यूरिख में होनी है. चोपड़ा ने 2022 में डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीता था जबकि 2023, 2024 और 2025 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे.

साउथ एशिया के दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला उम्मीदों पर खरा उतरा, जब चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का भाला फेंककर पथिरागे को पीछे छोड़ते हुए कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया. श्रीलंकाई खिलाड़ी ने हालांकि तुरंत ही तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का भाला फेंककर फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर दिया.

यह लगातार तीसरा अवसर था जब 23 वर्षीय पथिरागे ने इस साल दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा को हराया। इससे पहले उन्होंने दोहा डायमंड लीग और ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सुपरस्टार को पीछे छोड़ा था. पथिरागे ने इन दोनों प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की थी, जबकि चोपड़ा क्रमशः चौथे और दूसरे स्थान पर रहे थे.

चोपड़ा ने 83.54 मीटर के थ्रो से शुरुआत की और फिर 88.05 मीटर का शानदार थ्रो किया. तीसरे प्रयास में उन्होंने 83.72 मीटर का थ्रो किया.  चौथे प्रयास में उन्हें ‘नो मार्क' मिला. उन्होंने पांचवा प्रयास नहीं लिया जबकि अपने छठे और अंतिम प्रयास में 82.15 मीटर की दूरी तय की.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com