विज्ञापन

Doha Diamond League Live Streaming: नीरज चोपड़ा vs रुमेश थरंगा, कौन मारेगा बाजी, जानें भारत में इवेंट का Live टेलीकास्ट कितने बजे से होगा

आज दोहा डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा का इवेंट होने वाला है. इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी, शेड्यूल और भारत में इसे कहां देखें, ये सभी बातें जानें.

Doha Diamond League  Live Streaming: नीरज चोपड़ा vs रुमेश थरंगा, कौन मारेगा बाजी, जानें भारत में इवेंट का Live टेलीकास्ट कितने बजे से होगा
नीरज चोपड़ा पर रहेगी नजर

Neeraj Chopra at Doha Diamond League: Live streaming details: दोहा डायमंड लीग 2026 में आज नीरज चोपड़ा अपना करिश्माई अंदाज दिखाते हुए नजर आने वाले हैं.  भारत के दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता और जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा शुक्रवार रात कतर में होने वाली दोहा डायमंड लीग के साथ 9 महीने बाद कॉम्पिटिटिव इवेंट में वापसी करेंगे. खुद को साबित करने के इरादे से उतर रहे नीरज का लक्ष्य टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में खराब प्रदर्शन (आठवें स्थान पर रहने) के बाद वापसी करना होगा. उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने पिछले साल पीठ की चोट के बावजूद उस इवेंट में हिस्सा लिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे vs नीरज चोपड़ा

इसमें भाग लेने वाले टॉप खिलाड़ियों में श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे भी शामिल होंगे जिन्होंने कुछ दिन पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार करके धमाका कर दिया था. अब इस लीग में रुमेश थरंगा पथिरागे के परफॉर्मेंस पर भी नजर रहेगी. दूसरी ओर क्या नीरज इस बार अपने परफॉर्मेंस से इतिहास रचेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. दरअसल, चोपड़ा पीठ की चोट से उबर रहे हैं जिसके कारण वह पिछले साल सितंबर में विश्व चैंपियनशिप के बाद से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इस प्रतियोगिता में वह 84.03 मीटर के औसत थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कतर स्पोर्ट्स क्लब में वह शुरुआत से ही अपनी लय हासिल कर लेंगे.

दोहा उनके लिए भाग्यशाली रहा है. यहीं पर दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले साल मई में 90 मीटर का थ्रो किया था. वह 90.23 मीटर के थ्रो से जर्मनी के जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. यह प्रतियोगिता आठ मई को सत्र की शुरुआत के तौर पर आयोजित होने वाली थी लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण इसे टाल दिया गया था.

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा: Live स्ट्रीमिंग भारत में कब और कहां होगा !

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा कब हिस्सा लेंगे?

19 जून को नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे.

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा किस समय हिस्सा लेंगे?

नीरज चोपड़ा पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो भारतीय समयानुसार रात 11:14 बजे शुरू होगी.

फैंस नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग में खेलते हुए भारत में लाइव किस चैनल पर देख सकते हैं?

फैंस इस इवेंट को भारत में वांडा डायमंड लीग के YouTube चैनल पर इसे देख सकते हैं. 

वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में कौन है टॉप पर 

भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा 16 जून को जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं. जर्मनी के जूलियन वेबर, जिन्होंने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में 91.06 मीटर के थ्रो के साथ नीरज को हराया था, रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं. रोम में 92.62 मीटर के वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो के बाद श्रीलंका के रुमेश थरंगा दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोरन वालकॉट हैं. 

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com